Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Village headman’s brother

पुरानी रंजिशन में युवक को मारी गोली, घायल झांसी रेफर

पुरानी रंजिशन में युवक को मारी गोली, घायल झांसी रेफर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौनः जिले के कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम खुटेला में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान के भाई को गोली मार दी। घायल को कोंच स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। वहां से झांसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण पुरानी रंजिश है। बताया जाता है कि ग्राम प्रधान नवाव सिंह के भाई शिशुपाल (40) पुत्र ब्रजराज को गांव के ही कुछ लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस मान रही घटना संदिग्ध घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित खेत से जानवर देखकर घर लौट रहा था। घात लगाए बैठे दबंगो ने घटना को अंजाम दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने शिशुपाल को खून से लतपत देखा तो परिजनों को सूचना दी। बाद में उनको स्वास्थ केंद्र कोंच में भर्ती कराया गया। उधर, स्वास्थ केंद्र से उनको झांसी रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश क...