Monday, December 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

UP: मंगेतर ने युवती से घर में घुसकर किया रेप! जांच में जुटी पुलिस 

UP: मंगेतर ने युवती से घर में घुसकर किया रेप! जांच में जुटी पुलिस 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी तय होने के बाद एक युवक ने युवती के घर पहुंचकर उससे दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि मना करने पर आरोपी ने कपड़े फाड़ डाले। फिर मनमानी करते हुए रेप किया। शिकायत करने पर युवक के परिजन मांग रहे दहेज बाद में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के समय पीड़िता की मां घर पर नहीं थी। युवती की मां का कहना है कि वह लौटकर घर आईं तो बेटी ने सारी बात बताई। महिला का कहना है कि जब मंगेतर के परिजनों से शिकायत की गई। युवती की मां ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार परिजन उल्टा दहेज में 5 लाख की मांग करने लगे। कहा कि रुपए नहीं दिए तो शादी नहीं होगी। पीड़िता ने बांदा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। ये भी पढ़ें: महिला यात्री के पास बैठने से टोका तो ड्राइवर-कंडक्टर को बु...
बड़ी खबर: BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन-नीतिश सरकार में हैं मंत्री

बड़ी खबर: BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन-नीतिश सरकार में हैं मंत्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, (ब्यूरो) लखनऊ: पंकज चौधरी के प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक और बड़ी खबर आ रही है। बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। फिलहाल बिहार में मंत्री हैं नितिन नवीन बताते चलें कि नितिन नबीन इस समय बिहार में पथ निर्माण मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। अब नवीन को राष्ट्रीय स्तर पर यह नई जिम्मेदारी दी गई है। यूपी प्रदेश अध्यक्ष के बाद एक और बड़ा चेंज दरअसल, बीजेपी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मूल कार्यकाल 2024 में ही पूरा हो चुका है। 2024 के लोकसभा चुनावों के चलते पार्टी ने उनके कार्यकाल को विस्तार दिया था। ये भी पढ़ें: ‘बाबरी जैसी मस्जिद बनाऊंगा’, कहने वाले विधायक हुमायूं निलंबित अब नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाना पार्टी के लिए आगामी संगठनात्मक...
UP: पंकज चौधरी बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, CM Yogi के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

UP: पंकज चौधरी बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, CM Yogi के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): केंद्रीय मंत्री और महाराजगंज से 7वीं बार सांसद बने पंकज चौधरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। शनिवार को उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया था। कोई दूसरा नामांकन न होने के कारण उनका अध्यक्ष बनना तय था। अध्यक्ष बनते ही सीएम योगी के पैर छुए केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने 17वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। नाम की घोषणा के बाद सबसे पहले पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छुए। उनका आशीर्वाद लिया। ये भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी ने किया नामांकन, सीएम योगी आदित्यनाथ बने प्रस्तावक फिर पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और पंकज चौधरी की कुर्सियां बदली गईं। बताते चलें कि 1980 में भाजपा उत्तर प्रदेश का गठन होने के बाद पंकज चौधरी 17वें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। इस कार्यक्रम में र...
महिला यात्री के पास बैठने से टोका तो ड्राइवर-कंडक्टर को बुरी तरह पीटा

महिला यात्री के पास बैठने से टोका तो ड्राइवर-कंडक्टर को बुरी तरह पीटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: प्राइवेट बस में एक व्यक्ति को महिला यात्री  के बराबर में बैठने से मना करने पर विवाद हो गया। आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर ड्राइवर और कंडक्टर को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटनाक्रम शनिवार सुबह लगभग 10 बजे बांदा शहर में संकटमोचन मंदिर के पास पेट्रोलपंप के सामने हुआ। बताते हैं कि बस गुजरात के सूरत से सवारियां लेकर बांदा आई थी। संकट मोचन मंदिर के पास हुई घटना बस एक प्राइवेट ट्रैवल्स एजेंसी की बताई जा रही है। प्राइवेट बस चालक देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव के धर्मेंद्र (42) व कंडक्टर बबेरू के पतवन गांव के मुन्ना (30) का कहना है कि गुजरात के सूरत से सवारियां लेकर बांदा आए थे। सूरत से बांदा सवारी लेकर आई थी बस सूरत से एक रणधीर नाम का यात्री भी बांदा के लिए बस में सवार हुआ। वह अपनी सीट पर न बैठ एक महिला यात्री के बराबर में सीट पर बैठ गया। मना करने पर भी वहां ...
UP: देवर और भाभी की दुर्घटना में मौत-बाइक के खड़े ट्रैक्टर से टकराने से हादसा 

UP: देवर और भाभी की दुर्घटना में मौत-बाइक के खड़े ट्रैक्टर से टकराने से हादसा 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शनिवार देर शाम एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई। एक बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से जा टकराई। इससे बाइक सवार देवर और भाभी की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। हालांकि, बाइक पर बैठी महिला की 3 वर्षीय बच्ची सुरक्षित बच गई है। यह हादसा देर शाम लगभग साढ़े 7 बजे हुआ। बदौसा थाना क्षेत्र में देर शाम हुई दुर्घटना जानकारी के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र के पचपेड़िया गांव के चुन्नू (25) अपनी भाभी रोशनी (28) और उनकी 3 साल की बेटी भूमि को बाइक से घर ला रहे थे। ये लोग बच्ची की दवाई लेने बदौसा डॉक्टर के पास गए थे। ये भी पढ़ें: बांदा-चित्रकूट: छलके आंसू..खोया बेटा 10 साल बाद मां से मिला…पुलिस का सफल ‘आपरेशन मुस्कान’ शनिवार देर शाम तीनों बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी बीच तरसुमा गांव के पास अंधेरे में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक जा टकराई। तेज टक्कर की वजह...
बांदा आयुक्त- DIG ने किया सिमौनी मेले की तैयारियों का निरीक्षण 

बांदा आयुक्त- DIG ने किया सिमौनी मेले की तैयारियों का निरीक्षण 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में होने वाले सिमौनीधाम मेले की तैयारियों का आज आयुक्त अजीत कुमार और डीआईजी राजेश एस. ने निरीक्षण किया। दोनों उच्चाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी जे.रीभा और एसपी पलाश बंसल भी मौजूद रहे। 3 दिन होगा मेले का आयोजन बताते चलें कि इस मेले का आयोजन 15, 16 व 17 दिसंबर को होना है। तीन दिन सिमौनी में विशाल मेला और भंडारे का आयोजन होगा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है। ऐसे में भंडारे और मेले स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था व विद्युत-पेयजल सप्लाई और दूसरी व्यवस्थाएं की जाती हैं। इन्हीं तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों को परखा। ये भी पढ़ें: बांदा-चित्रकूट: छलके आंसू..खोया बेटा 10 साल बाद मां से मिला…पुलिस का सफल ‘आपरेशन मुस्कान’ https://samarneetinews.com/we-willnot-improve-banda-dm-jreebha-found-11-officers-35-employees-absent-duri...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी ने किया नामांकन, सीएम योगी आदित्यनाथ बने प्रस्तावक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी ने किया नामांकन, सीएम योगी आदित्यनाथ बने प्रस्तावक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए सांसद पंकज चौधरी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले विनोद तावड़े खुद पंकज चौधरी को लेकर दिल्ली से लखनऊ पहुंचे। अब फिलहाल तो यही माना जा रहा है कि पंकज ही यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। मगर जबतक अधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हो जाती, कुछ नहीं कहा जा सकता है। यह सवाल अब भी है कि पंकज चौधरी ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे या बीजेपी कोई सरप्राइज देगी। यह बात इसलिए कही जा रही हैं क्यों अबतक जिसका नाम रेस में होता है, पार्टी उसपर कम ही दांव लगाती है। बताते चलें कि पंकज चौधरी महाराजगंज के कई बार के सांसद हैं। इस समय केंद्र में मंत्री भी हैं। ये भी पढ़ें: UP BJP: नए अध्यक्ष की रेस में पंकज चौधरी सबसे आगे-नामांकन आज, लखनऊ में मंत्रियों का जमघट https://samarneetinews.com/upbjp-pankajchaudhary-leads-newpresid...
UP BJP: नए अध्यक्ष की रेस में पंकज चौधरी सबसे आगे-नामांकन आज, लखनऊ में मंत्रियों का जमघट

UP BJP: नए अध्यक्ष की रेस में पंकज चौधरी सबसे आगे-नामांकन आज, लखनऊ में मंत्रियों का जमघट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): उत्तर प्रदेश के नए भाजपा अध्यक्ष के चुनाव शुरू हो चुका है। बस नाम की घोषणा होना बाकि है। आज शुक्रवार को राजधानी में यूपी के मंत्रियों का जमावड़ा लगा है। दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए आज नामांकन है। अभी तक नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए सांसद पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए आज नामांकन जानकारी मिल रही है कि रविवार को प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा के लिए बड़ा कार्यक्रम होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला को सौंपी गई है। ये भी पढ़ें: यूपी के मंत्री ने बनाई अपनी सेना-नाम रखा RSS-प्रदेश की राजनीतिक में मची हलचल पार्टी सूत्र भी मान रहे हैं कि यूपी के महाराजगंज से सांसद और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। वह आज दिल्ली से लखनऊ आकर पार्टी मुख्या...
Banda: व्यापारी पिता की बेटी की शादी के 12 दिन बाद हादसे में मौत-दो और लोगों की..

Banda: व्यापारी पिता की बेटी की शादी के 12 दिन बाद हादसे में मौत-दो और लोगों की..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुखद दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। बीते 24 घंटों में तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक कपड़ा व्यापारी समेत तीन लोगों की जानें चली गईं। पुलिस ने तीनों ही मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बेटी की ससुराल से लौट रहे थे कपड़ा व्यापारी जानकारी के अनुसार, बबेरू कस्बे के प्रभाकरनगर मोहल्ले के रहने वाले राजबहादुर कुशवाहा (45) कपड़ा व्यापारी थे। घर पर ही कपड़े की दुकान खोलकर व्यापार करते थे। बताते हैं कि बीती रात बांदा स्थित बेटी की ससुराल से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 30 नवंबर को धूमधाम से की थी बेटी की शादी पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई आशीष कुशवाहा का ...
हड़ताल पर रोक: यूपी में अगले 6 महीने के लिए एस्मा लागू

हड़ताल पर रोक: यूपी में अगले 6 महीने के लिए एस्मा लागू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): सरकारी कर्मचारी अगले छह महीने अब हड़ताल नहीं कर पाएंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने अगले छह महीनों के लिए यूपी में एस्मा लागू कर दी है। शासन ने सभी विभागों को भेजी अधिसूचना यानी अब छह महीने तक प्रदेश में किसी भी तरह की हड़ताल पर पूरी तरह रोक लग गई है। इस संबंध में नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज की ओर से जारी अधिसूचना सभी विभागों को भेजी गई है। ये भी पढ़ें: यूपी के मंत्री ने बनाई अपनी सेना-नाम रखा RSS-प्रदेश की राजनीतिक में मची हलचल बताते चलें कि इससे पहले जून में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में आंदोलन के मद्देनजर एस्मा लगाई गई थी। अब इसकी अवधि को बढ़ा दिया गया है। ये भी पढ़ें: हम नहीं सुधरेंगे! बांदा DM को निरीक्षण में गायब मिले 11 अफसर-35 कर्मचारी, सभी पर कार्रवाई https://samarneetinews.com/...