Tuesday, December 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UP: Westerly winds will blow across state with dense fog alert in these 42 districts

यूपी: आज से पूरे प्रदेश में पछुआ हवाएं..इन 42 जिलों में घने कोहरे का भी अलर्ट..

यूपी: आज से पूरे प्रदेश में पछुआ हवाएं..इन 42 जिलों में घने कोहरे का भी अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से इस समय भीषण ठंड और कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि सोमवार से प्रदेश में पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। साथ ही मौसम विभाग ने यूपी के 42 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है। इसके चलते पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने जारी किया यह अलर्ट.. दरअसल, मौसम विभाग ने प्रयागराज, मिर्जापुर, आगरा और इटावा जिलों के लिए अत्यधिक कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी यूपी के 42 जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बताते चलें कि रविवार को सुबह घने कोहरे की वजह से आगरा-प्रयागराज में दृश्यता शून्य हो गई थी। इसी तरह अलीगढ़ में 30 मीटर, वाराणसी, बलिया, सोनभद्र और मुरादाबाद में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट कर रह गई थी। ये भी पढ़ें: बड़ी ख...