बांदा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अतर्रा-नरैनी मार्ग पर सड़क के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 34 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
मृतक की पहचान कराने में जुटी पुलिस
अतर्रा की सीओ प्रतिज्ञा सिंह का कहना है कि ग्राम इटरा खुर्द के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। स्थानीय लोगों से इसकी सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक फुल शर्ट और हाफ पैंट पहने हुए है।
ये भी पढ़ें: बांदा जिपं: तहबाजारी या रंगदारी! खेल के पीछे क्या कोई सत्ताधारी?
https://samarneetinews.com/banda-zilla-panchayat-tahbazari-goon-tax/...
