बड़ी खबर: यूपी में राम नवमी पर अब दो दिन छुट्टी-योगी सरकार का फैसला
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में राम नवमी पर अब दो दिन छुट्टी रहेगी। यूपी की योगी सरकार ने राम नवमी पर बड़ा फैसला लिया है। यूपी में राम नवमी पर अब दो दिन सरकारी अवकाश रहेगा। दरअसल, यूपी में राम नवमी पर दो दिन की छुट्टी का योगी सरकार ने आदेश जारी किया है। बताते चलें कि पहले यूपी में राम नवमी पर 26 मार्च 2026 को सरकारी छुट्टी घोषित थी। अब 27 मार्च 2026 को भी छुट्टी रहेगी।
26 मार्च के साथ 27 को भी छुट्टी
अब 27 मार्च को भी राम नवमी पर छुट्टी रहेगी। कहा जा रहा है कि राम नवमी पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर यह फैसला हुआ है। अबतक राम नवमी पर एक ही दिन की छुट्टी होती थी।
ये भी पढ़ें: कानपुर: ‘अगले प्रधानमंत्री योगी’, ‘PM Yogi’ होर्डिंग्स से सियासी हलचल
मगर अब दो दिन में ज्यादा से ज्यादा भक्तों को सुरक्षित और आराम से भगवान प्रभु राम के दर्शन हो सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स...
