सीतापुर में बड़ा हादसा, चाचा-भतीजे समेत 3 लोगों की मौत
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: सीतापुर में बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई। बाइक सवार सीतापुर के चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह हृदय विदारक हादसा सीतापुर के महमूदाबाद थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बाराबंकी शादी से लौट रहे थे तीनों
मृतक क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार महमूदाबाद के ग्राम अल्लीपुर गांव के 3 युवक बाइक से बाराबंकी के ग्राम जेवली में एक शादी में गए थे।
ये भी पढ़ें: सीतापुर: मदरसे में छात्रा से दुष्कर्म-मौलाना की तलाश में पुलिस
वापस लौटते समय पैतेपुर के बकरनगर मोड़ के पास बाइक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक सवार श्याम सुंदर (20) की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: सीतापुर: पुलिस हिरासत में अभियुक्त ने गला काटा, हालत गंभीर
वहीं गंभीर रूप से घायल देव कु...
