Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Teenager dies due to drowning in Yamuna river in Banda

दुखद : बांदा में नदी में डूबा छात्र, गोताखोरों ने निकाला शव

दुखद : बांदा में नदी में डूबा छात्र, गोताखोरों ने निकाला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दीवाली में मौनिहारों के साथ यमुना नदी नहाने गया किशोर गहरे पानी में डूब गया। बाद में उसका शव मिला। पुलिस ने शवका पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र में डांडामऊ गांव के भइया लाल का बेटा अनीस (14) परिवार के साथ जसपुरा में रहता था। वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 8 में पढ़ता था। रविवार दोपहर दीवाली के दिन मौनिहारों के साथ पिपरोदर गांव स्थित यमुना नदी नहाने चला गया। बताते हैं कि वहां सब लोग नहा रहे थे। इसी दौरान अनीस गहराई में जाने के कारण नदी में डूब गया। थानाध्यक्ष पैलानी ने गोताखोर राजेश निषाद और फूलचंद्र के साथ पिपरोदर घाट में किशोर की तलाश कराई। काफी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि वह तीन भाइयों में तीसरे नं...