UP: स्वामी प्रसाद मौर्य का हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित बयान
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर विवादित बयान दिया है। बुंदेलखंड के बांदा जिले में स्वामी प्रसाद ने एक कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी की। कहा कि क्या किसी दूसरे धर्म में 4 या 20 हाथ वाले देवता होते हैं? मौर्य ने इसे पाखंड बताया। कहा कि अन्य धर्मों में ऐसी प्रथाएं नहीं हैं।
धीरेंद्र शास्त्री पर भी बोला बड़ा हमला
पूर्व मंत्री मौर्य ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर भी हमला बोला। कहा कि देश को बांटने वाले को सरकार सुरक्षा दे रही है। मौर्य ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग कर धीरेंद्र शास्त्री ने देशद्रोह का काम किया है। उसे जेल में होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: यूपी में कोई सुरक्षित नहीं…अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री गायत्री पर जेल में हमले पर दिया बयान
मगर उसे भाजपा का आशीर्वाद मिला हुआ है। मौर्य ने कहा कि भजपा संविधान ही नहीं, लोकतं...
