बांदा: नटराज संगीत विद्यालय में उपनिधि पत्रिका विशेषांक का हुआ विमोचन
समरनीति न्यूज, बांदा: ज्ञान गरिमा सेवा न्यास एवं कलार्पण भारत संस्था के संयुक्त तत्वावधान में उपनिधि पत्रिका विशेषांक का विमोचन हुआ। यह विमोचन स्थानीय नटराज संगीत महाविद्यालय बांदा में संपन्न हुआ। पत्रिका विशेषांक डॉक्टर चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित जी पर केंद्रित रहा ।
मां सरस्वती के पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर नंदलाल शुक्ल पूर्व प्राचार्य जेएन कालेज रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर गया प्रसाद त्रिपाठी वरिष्ठ साहित्य साधक ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान दायिनी मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर हुआ।
ये भी पढ़ें: बांदा में व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन मास्टर को दिया ज्ञापन, यह मांग..
नटराज संगीत महाविद्यालय की छात्राओं ने गायन प्रस्तुत किया। तबला वादन राम केदार द्विवेदी एवं स्वर अनन्या पटेल, खुशबू, प्रियांशी सागर, रिया ...
