Monday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Sonia Gahdhi

मेरे लिए पिता तुल्य थे करुणानीधि – सोनिया गांधी

मेरे लिए पिता तुल्य थे करुणानीधि – सोनिया गांधी

Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः सोनिया गांधी ने उनके पुत्र स्टालिन से कहा है कि करुणानिधि उनके पिता तुल्य थे। सोनिया ने कहा कि द्रमुक संरक्षक एम. करुणानिधि का जाना उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। दरअसल, सोनिया गांधी ने यह बातें करुणानिधि के बेटे और द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन को लिखे पत्र में कहीं हैं। ये भी पढ़ेंः गरजीं सोनिया, कहा कि कौन कहता है कि हमारे पास संख्या नहीं उन्होंने लिखा है कि ‘कलैनार’ विश्व की राजनीति और तमिलनाडु के साथ-साथ देश में जनसेवा के क्षेत्र में एक बेहद विशाल व्यक्तित्व थे। सोनिया ने यह बी लिखा है कि ‘‘कलैनार ने मेरे प्रति हमेशा दयालुता और समझ दिखाई जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती। वह मेरे लिए पिता के समान थे।’’  कहा कि ‘‘हमें कलैनार की तरह का व्यक्ति दोबारा नहीं दिखाई देगा’’ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि करूणानिधि प्रतिभाशाली साहित्यिक व्यक्तित्व थे जिन्होंने तमिलनाडु की ...