कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसें
समरनीति न्यूज, लखनऊ: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का आज बुधवार को निधन हो गया। 94 वर्ष की पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन नोएडा के मेट्रो अस्पताल में बुधवार सुबह हुआ है। पूर्व मंत्री के दामाद रजीउर रहमान किदवई का कहना है कि वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं।
राजीव गांधी की सरकार में महत्वपूर्ण विभाग संभाले
उन्होंने बताया कि निजामुद्दीन के कब्रिस्तान में शाम करीब 5 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। बताते चलें कि किदवई पूर्व केंद्रीय मंत्री रही हैं। वह कांग्रेस की कद्दावर नेता रही हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी में भीषण तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..
उन्होंने राजीव गांधी की सरकार में महत्वपूर्ण विभागों को संभाला था। कई बार लोकसभा ही नहीं राज्यसभा की सदस्य भी रह चुकी हैं। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है। कांग्रेस पार्टी...
