Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Saharanpur murder case

सहारनपुर: 3 बच्चों के बाद मां ने भी तोड़ा दम, बीजेपी नेता ने मारी थी पत्नी-बच्चों को गोली

सहारनपुर: 3 बच्चों के बाद मां ने भी तोड़ा दम, बीजेपी नेता ने मारी थी पत्नी-बच्चों को गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सहारनपुर में बीजेपी नेता योगेश रोहिला ने अपने तीन बच्चों और पत्नी नेहा को गोली मार दी थी। तीनों बच्चों का कल अंतिम संस्कार किया गया। उनकी चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि मां नेहा रोहिला ने भी दम तोड़ दिया। इस बेहद दर्दनाक घटनाक्रम ने सभी को हिलाकर रख दिया। गांव में मातम सा पसरा है। हर कोई दुखी है। वहीं पुलिस ने हत्यारे योगेश को जेल भेजा है। सहारनपुर के सांगाठेड़ा में हुआ हत्याकांड बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सांगाठेड़ा गांव में रहने वाले योगेश रोहिला ने लाइसेंसी पिस्टल से अपने 3 बच्चों और पत्नी के सिर में गोली मार दी थी। शनिवार दोपहर हुए इस दर्दनाक घटनाक्रम में बच्चों ने उसी दिन दम तोड़ दिया था। वहीं उनकी मां नेहा का इलाज चल रहा था। उन्हें गंभीर हालत में चंड़ीगढ़ के एक अस्पताल ले जाया गया था। आज सोमवार शाम नेहा की भी सांसें थम गईं।...