Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: road accident

चित्रकूट-हमीरपुर: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर स्कार्पियों पलटी, मां-बेटे की मौत

चित्रकूट-हमीरपुर: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर स्कार्पियों पलटी, मां-बेटे की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर: हमीरपुर जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटा खा गई। गाड़ी में सवाल मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताते हैं कि हादसा जरिया थाना क्षेत्र के पिलर नंबर-134.7 के पास हुआ। चित्रकूट से पंजाब जा रहे थे मां-बेटे जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के पोरवा के तलविंदर बाजवा अपनी स्कार्पियों गाड़ी से चित्रकूट से पंजाब जा रहे थे। उनके साथ उनकी मां रूपरानी बाजवा भी थीं। बताते हैं कि इसी बीच गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दोनों मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी मयंक चंदेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी वारदात, बेटे ने की पिता की हत्या-यह वजह आई सामने..   https...
Breaking: बांदा में कार-बाइक की टक्कर में एक भाई की मौत-दूसरा घायल

Breaking: बांदा में कार-बाइक की टक्कर में एक भाई की मौत-दूसरा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज बुधवार को बाइक और कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दो युवक उछलकर दूर गिरे। इनमें से एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई। उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। वहीं मृतक का फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में पचनेही बस स्टैंड के पास हुआ। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुआ के घर से लौटते समय हादसा जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के फतपुरवा गांव के उमेश (22) अपनी बुआ के घर पचनेही गांव गए थे। आज दोपहर फुफेरे भाई यशवंत (18) के साथ बाइक से जा रहे थे। पचनेही बस स्टैंड के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें: मिशन शक्ति: राखी बनीं बांदा BSA! एक दिन के लिए संभाली कुर्सी इसके दोनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। ग्रामीणों ने एंबु...
Banda: हादसे में कपड़ा व्यापारी की मौत से शोक की लहर-बाजार रहा बंद 

Banda: हादसे में कपड़ा व्यापारी की मौत से शोक की लहर-बाजार रहा बंद 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में महोखर गांव के पास दो ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। एक ऑटो में सवार तिंदवारी के बड़े कपड़ा व्यापारी 65 वर्षीय चुन्नीलाल गुप्ता बुरी तरह से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी हालत बिगड़ने लगी। कानपुर ले जाते समय बिगड़ी हालत परिवार के लोग कानपुर न जाकर त्वरित इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं व्यापारी वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई। बताते हैं कि तिंदवारी के श्रीनगर निवासी स्व. चुन्नीलाल की थाने के पास ही कपड़े की दुकान थी। तिंदवारी में बाजार बंद-जताया शोक वह कपड़े के बड़े व्यापारी थे। मृतक के पुत्र आदित्य का कहना है कि परिवार में मां माया देवी के अलावा वे तीन भाई हैं। सभी का र...
बांदा में हादसा, इकलौती संतान की मौत से परिवार में कोहराम

बांदा में हादसा, इकलौती संतान की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठीं दो युवतियां घायल हो गईं। मृतक मोबाइल दुकानदार था। युवतियों की हालत ठीक है। जानकारी के अनुसार, अतर्रा की लखन कालोनी के पन्ना लाल सोनी के बेटे दिव्यांश (25) मोबाइल ठीक करने का काम करते थे। उनकी मोबाइल की दुकान थी। पिता की इकलौती संतान थे दिव्यांश शनिवार रात बदौसा से दो युवतियों को बाइक पर लेकर घर लौट रहे थे। इसी बीच तहसील के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों घायल हो गए। बताते हैं कि दिव्यांश को गंभीर चोटें आईं। डाॅक्टरों ने दिव्यांश को कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के बहनोई पप्पू सोनी ने बताया कि मृतक पिता की इकलौती संतान थे। मां सोमवती का रो-रोकर बुरा बेहाल है। ये भी पढ़ें: बांदा में मां के साथ पूजा को गए छात्र की केन नदी में डूबकर मौत https:/...
बांदा-चित्रकूट: रातभर बेहोश पड़े रहे चाचा-भतीजे..हादसे में दो की मौत-महिला समेत तीन घायल

बांदा-चित्रकूट: रातभर बेहोश पड़े रहे चाचा-भतीजे..हादसे में दो की मौत-महिला समेत तीन घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। महिला समेत 3 घायल हो गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, बिसंडा क्षेत्र के अलिहा गांव के गब्बर सिंह अपने भतीज रजनीश (25) और पड़ोसी के साथ चित्रकूट दर्शन को गए थे। वहां से तीनों रात में बाइक से लौट रहे थे। चित्रकूट से दर्शन करके लौट रहे थे चाचा-भतीजा और साथी बताते हैं कि रास्ते में बिलगांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इसके बाद सड़क किनारे खंती में जा गिरी। तीनों बेहोश हो गए। रातभर बेहोशी की हालत में पड़े रहे। सुबह गब्बर और दूसरे व्यक्ति को होश आया। तबतक रजनीश की सांसें थम चुकी थीं। तीन महीने पहले हो गई थी पिता की भी मौत, अब बेटे की.. किसी तरह राहगीरों की माध्यम से दोनों ने पुलिस को जानकारी दी। मृतक के चाचा का कहना है कि मृतक युवक दो भाइयों में...
Breaking: सीतापुर में भीषण हादसे में भाजपा नेता के बहनोई समेत तीन लोगों की मौत

Breaking: सीतापुर में भीषण हादसे में भाजपा नेता के बहनोई समेत तीन लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: सीतापुर में आज मंगलवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें भाजपा नेता के बहनोई समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा लखनऊ-सीतापुर हाइवे पर शहर से सटे इलाके में हुआ। हादसे के बाद काफी देर यातायात भी बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बहुगुणा चौराहे से आगे आवास विकास के पास हादसा जानकारी के अनुसार, बहुगुणा चौराहे से आगे आवास विकास के पास हेमपुरवा निवासी सुधाकर मिश्र (42) सीमेंट की बोरियां लेकर ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे थे। उनके साथ मजदूर रामगोपाल (38) और एक अन्य व्यक्ति भी था। बताते हैं कि इसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली को महोली की ओर से आ रहे ट्रक ने ओवरब्रिज से उतरते ही पीछे से तेज टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद तीनों को रौंदता निकल गया ट्रक इससे ट्रैक्टर चालक और दो लेबर सड़क पर गिरे। तेज रफ्तार ट्रक सभी को रौंदता ...
दुखद: बांदा में हादसा, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष की मौत-परिवार में मचा कोहराम

दुखद: बांदा में हादसा, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष की मौत-परिवार में मचा कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार कमिश्नरी अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहर के बंगालीपुरवा में है घर बताया जाता है कि शहर के बंगालीपुरवा में रहने वाले सुंदर सिंह (65) कमिश्नरी अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष थे। आज सुबह बाइक से अपने पैतृक गांव लामा जा रहे थे। इसी बीच महोखर के पास बुदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर परिवार के लोग उठाकर मेडिकल कालेज ले गए। अधिवक्ताओं में शोक की लहर वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि हादसे के बाद का...
Banda: हादसे में महिला की मौत-नशे में युवक ने दी जान

Banda: हादसे में महिला की मौत-नशे में युवक ने दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक ने नशे में जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं एक महिला की सड़क हादसे में जान चली गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगाहनी गांव के जगदेव कुशवाहा के बेटे 23वर्षीय संजय ने शाम को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। देहात कोतवाली क्षेत्र की घटना परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई अजय का कहना है कि मृतक नशे का लती था। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। उधर, बदौसा क्षेत्र के तुर्रा गांव के रामसुफल की पत्नी सुधा (39) बाइक से भाई संग जा रही थीं। देहात कोतवाली क्षेत्र में गुरेह गांव के पास चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई। ये भी पढ़ें: बांदा: ‘चारा’ से शुरू हुआ विवाद-रात में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, पिता ने बेटे के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट इससे सुध...
स्कूली बच्चों के ई-रिक्शा को पिकअप ने मारी टक्कर, एक छात्र की मौत

स्कूली बच्चों के ई-रिक्शा को पिकअप ने मारी टक्कर, एक छात्र की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी में ई-रिक्शा में तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे एक छात्र की मौत हो गई। वहीं कई छात्रों को चोटें आई हैं। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भाग निकला। घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र की है। स्कूल से लौटते समय दुर्घटना जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना के भुजरख गांव के विजय शर्मा का बेटा 8 वर्षीय शनि उर्फ विष्णु तिंदवारी के स्कूल में पढ़ता था। आज दोपहर स्कूल की छुटटी होने के बाद वह साथियों के साथ ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। रास्ते में पिकअप ने टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें: मौसम अपडेट: यूपी में इन जिलों में भारी बारिश के आसार, लखनऊ-सीतापुर-बांदा शामिल.. छात्र विष्णु को गंभीर चोटें आईं। बाकी छात्रों को मामूली चोटें आईं। बालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के ताऊ शिव भजन का कहना है कि मृतक ब...
Sitapur: दर्दनाक सड़क हादसे में बुआ-भतीजी की मौत…भतीजे की हालत गंभीर

Sitapur: दर्दनाक सड़क हादसे में बुआ-भतीजी की मौत…भतीजे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: आज सुबह दर्दनाक हादसे में बुआ-भतीजी की मौत हो गई। वहीं भतीजे की हालत गंभीर बनी है। यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं तीसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी और बुआ की मौत-युवक की हालत गंभीर जानकारी के अनुसार, महोली कोतवाली क्षेत्र के कठिना नदी पुल के पास यह दुर्घटना हुई। वहां बद्दापुर के पिंकू सिंह उर्फ रिंकू अपनी बुआ ज्ञान देवी (50) और पत्नी अनामिका सिंह (35) को लेकर बाइक से उरदौली जा रहे थे। इसी बीच नदी पुल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में काफी तेजी से टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें: सीतापुर: बांदा के आबकारी निरीक्षक सुसाइड केस में हैंडराइटिंग मिलाएगी पुलिस   बताते हैं कि टक्कर इतनी तेज...