Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Ravana

बांदा : दशहरा पर मंत्री रामकेश निषाद दुर्गा पूजा समिति के कार्यक्रम में बने अतिथि

बांदा : दशहरा पर मंत्री रामकेश निषाद दुर्गा पूजा समिति के कार्यक्रम में बने अतिथि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा में दशहरा धूमधाम से मनाया गया। साथ ही देवी प्रतिमाओं का विसर्जन भी गाजे-बाजे के साथ हुआ। इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति (बांदा) के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दुर्गा समिति के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने मंत्री का स्वागत करते हुए सम्मान किया। 'जय माता दी' के नारों से गूंजा शहर इसके बाद मंत्री द्वारा अनुशासित-स्वच्छ माहौल में देवी पंडाल लगाकर दुर्गा पूजा संपन्न कराने वाले संचालकों को सम्मानित किया गया। पूरा कार्यक्रम जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : लखनऊ : JPNIC पर गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश यादव ने बीच सड़क पर दी श्रद्धांजलि  ...
दशहरा : रामलीला मैदान में राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने चलाए तीर, धू-धूकर जला रावण

दशहरा : रामलीला मैदान में राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने चलाए तीर, धू-धूकर जला रावण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, न्यूज डेस्क : देशभर में आज दशहरा का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली के रामलीला मैदान में रावण दहन हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाण चलाकर रावण और कुंभकरण जैसे बुराई के प्रतीक पुतलों का दहन किया। राम-लक्ष्मण को तिलक लगाकर उतारी आरती इससे पहले दोनों ने राम और लक्ष्मण बने कलाकारों को तिलक लगाया। फिर उनकी आरती उतारी। इसके बाद राम-रावण के बीच युद्ध को भी देखा। ये भी पढ़ें : अयोध्या : श्री राम मंदिर में सोने की अनोखी रामायण, 1.5 क्विंटल है वजन, पढ़ें पूरी खबर.. राम ने रावण की नाभि में तीर मारकर उसका अंत किया। इसके बाद रावण, मेघनाथ और कुम्भकरण के पुतलों का दहन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग रामलीला का मंचन देखने पहुंचे। सुरक्षा के खास इंतजाम रहे। ये भी पढ़ें : Ayodhya : 22 लाख दीपों से जग...