 
            Banda: मौत से जंग हारी दुष्कर्म पीड़िता, दरिंदगी के बाद से चल रहा था इलाज, पढ़ें पूरा मामला
            
समरनीति न्यूज, बांदा: एक शराबी दरिंदे की हैवानियत का शिकार 55 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने इलाज के दौरान 10 दिन बाद दम तोड़ दिया। पीड़िता की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि, आरोपी दरिंदा जेल में है, लेकिन मानवीय संवेदनाओं को झकझोरने वाली अपराध की इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। पीड़ित महिला शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर थी।
यह है पूरा मामला
बताते चलें कि गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती 16 अप्रैल को दरिंदे ने 55 वर्षीय महिला को घर के बाहर से उठा ले जाकर उससे दुष्कर्म किया था। विरोध पर महिला को इतनी बुरी तरह से पीटा था कि वह बुरी तरह से घायल हो गई थी। महिला मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर थी।
आरोपी की माला-कपड़े हुए थे बरामद
सुबह वह बेहोशी की हालत में खून से लतपत खेत पर पड़ी मिली थी। पुलिस को घटनास्थल पर महिला के पास ही आरोपी कल्ल...        
        
    