बांदा बार संघ प्रांगण में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा बार एसोसिएशन भवन और कचेहरी प्रांगण में परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह व महासचिव राजेश कुमार त्रिपाठी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।
सुंदरकांड का पाठ और हवन-यज्ञ भी हुआ
बार प्रांगण में अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव से मनाई गई।
ये भी पढ़ें: बांदा बार एसोसिएशन ने उठाया प्राइवेट स्कूलों की मनमानी का मुद्दा-आयुक्त को ज्ञापन
अधिवक्ता संघ भवन में सुंदरकांड का पाठ, हवन-यज्ञ एवं विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
ये भी पढ़ें: बांदा में ‘बेलन गैंग’ महिलाओं का स्मार्ट मीटर पर हल्ला बोल प्रदर्शन-लहराए बेलन
कार्यक्रम के अंत में भंडारे का भी आय...
