Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: murdered after rape

सीतापुर में मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ ने हाइवे किया जाम

सीतापुर में मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ ने हाइवे किया जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में सोमवार देर रात हुई एक वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। महोली थाना क्षेत्र के रिछाही पुलिस चौकी इलाके के एक गांव में एक मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची की उम्र मात्र 3 साल थी। गुस्साई भीड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बताते हैं कि आरोपी दरिंदा उसी गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि सोमवार देर शाम आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर के भीतर ले गया।काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। सोमवार देर रात की घटना, कई थानों की पुलिस पहुंची बच्ची का कहीं पता नहीं चला। फिर किसी ने बताया कि दरिंदे को बच्ची को घर में ले जाते देखा गया था। इसके बाद परिवार के लोग आरोपी दरिंदे राजू के घर में तलाश करने पहुंचे। वहां बच्ची खून से लहूलुहान हालत में मृत पड़ी थी।...