UP: मंत्री स्वतंत्र देव को बंधक बनाने वाले BJP विधायक को नोटिस
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बुंदेलखंड के महोबा में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को रास्ता रोककर बंधक बनाने वाले भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत को पार्टी ने नोटिस जारी किया है। महोबा के चरखारी विधायक से उनकी इस हरकत के लिए सात दिन में जवाब मांगा गया है। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम को पार्टी ने बेहद गंभीरता से लिया है।
पार्टी प्रदेश हाईकमान ने 7 दिन में मांगा स्पष्टीकरण
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नोटिस के माध्यम से विधायक से 7 दिन में जवाब तलब किया है। हालांकि, नोटिस को सार्वजनिक नहीं किया गया है। मगर मामले में पार्टी बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
ये भी पढ़ें: यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ पर नए BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा-नकारात्मकता से दूर रहें..
बताते चलें कि बीती 30 जनवरी को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह महोबा के दौरे पर थे। इसी बीच चरखारी सीट से भाजपा विधायक बृजभूष...


