Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Membership Campaign

UP : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, बीजेपी विचारधारा आधारित राजनैतिक दल

UP : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, बीजेपी विचारधारा आधारित राजनैतिक दल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आज कहा कि भाजपा एक विचारधारा पर आधारित राजनैतिक दल है। उन्होंने कहा कि हम लोगों के बीच अपने विचारों के साथ जाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष आज पीलीभीत में सदस्यता अभियान को गति देने पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथों पर सदस्यता अभियान चला रहे हैं। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। संगठन को मजबूत करेगा सदस्यता अभियान उन्होंने कहा कि 2 सितंबर से 25 सितंबर तक पहले चरण का अभियान है। अब 1 अक्तूबर से दूसरा चरण शुरू होगा। दूसरा चरण 15 अक्तूबर तक चलेगा। ये भी पढ़ें : UP : हरी झंडी दिखाते ही BJP विधायक ट्रेन के आगे गिरीं, धक्का-मुक्की का शिकार उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदस्यता अभियान प्रारंभ होने के 18 दिन में ही 1 करोड़ नए सदस्य बना लिए थे। यह भी कहा कि सदस्यता अभ...
UP : मंत्री रामकेश निषाद ने भाजपा सदस्यता अभियान के बताए उद्देश्य, हाथ उठवाकर दिलाया संकल्प

UP : मंत्री रामकेश निषाद ने भाजपा सदस्यता अभियान के बताए उद्देश्य, हाथ उठवाकर दिलाया संकल्प

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद बांदा के धुआंधार दौरे पर हैं। क्षेत्र में कई जगहों पर भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्याशालाएं कीं। हाथ उठवाकर कार्यकर्ताओं में जोश जगाया। जसपुरा समेत कई जगहों पर कार्यशाला ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प भी दिलाया। बांदा में अपनी तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में कई गांवों में सदस्यता अभियान कार्यशाला को संबोधित किया। मंत्री श्री निषाद ने ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का संकल्प भी दिलाया। ग्राम पंचायत जसपुरा में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विकास के नए आयाम तैयार कर रही है। ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। जलशक्ति मंत्री रामके...
UP : भाजपा सांसदों-विधायकों को तगड़ा होमवर्क, लाखों नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी मिली

UP : भाजपा सांसदों-विधायकों को तगड़ा होमवर्क, लाखों नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी मिली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : लोकसभा चुनाव में हार से लड़खड़ाई भाजपा अब कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही। लखनऊ में भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यशाला-2024 आज संपन्न हो गई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तथा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां.. कार्यशाला में सांसदों-विधायकों तथा मोर्चों के पदाधिकारियों को तगड़ा होमवर्क दिया गया है। तय किया गया कि यूपी के सभी पार्टी सांसद अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम 20 हजार नए सदस्य बनाएंगे। इतना ही नहीं विधायकों को 10-10 हजार नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में मेयर को 15 हजार, जिला पंचायत अध्यक्ष को 10 हजार और नगर पालिका अध्यक्ष को कम से कम 5 हजार सदस्य बनाना जरूरी है। इतना ही नहीं पार्टी सदस्...