मायावती का ऐलान, यूपी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर मायावती ने अकेले दमपर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। लखनऊ में बुधवार को बसपा सुप्रीमो ने यह घोषणा की। बसपा सुप्रीमों ने कहा कि इन दिनों लोकतंत्र व संविधान को मजबूती की बजाय 'अर्टिफिशयल इंटेलिजेंस' की चर्चाएं ज्यादा हैं।
गेस्टहाउस कांड सपा मुखिया के इशारे पर..
बसपा मुखिया ने कहा कि चुनाव जितने नजदीक आएंगे, हमारे विरोधी हमें सत्ता से दूर रखने के और प्रयास करेंगे। कहा कि अभी साजिश रची जाएंगी। कहा कि पूरे देश में 'अंबेडकरवादियों' को बाबा साहेब के आत्म-सम्मान के लिए आंदोन मजबूत करते रहना चाहिए।
किसी दल से गठबंधन की बात पूरी तरह झूठ
मायावती ने कहा कि बसपा के यूपी विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ने की बात फर्जी है। यह बिल्कुल फेक न्यूज है। बसपा के गठबंधन में चुनाव की बात बिल्कुल गलत, झूठ, हवा-हवाई व मनगढ़ंत बात है। बसपा अकेले अपन...
