Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Man arrested for killing sister on Holi in Banda

Banda: पुलिस से बोला कातिल-बहुत दिनों से थी मौके की तलाश..होली पर बहन की जान लेने वाला गिरफ्तार

Banda: पुलिस से बोला कातिल-बहुत दिनों से थी मौके की तलाश..होली पर बहन की जान लेने वाला गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: 4 बीघा जमीन के लिए होली के दिन सगी बहन की निर्मम हत्या करने वाले दरिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी को पैलानी पुलिस गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से आला कत्ल भी बरामद किए हैं। बताते चलें कि होली के दिन खप्टिहाकला गांव में सुशीला निषाद (50) पत्नी रज्जू निषाद की उनके सगे भाई संतोष निषाद ने हत्या कर दी थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश कर रही थी। होली मिलने के बहाने पहुंचा, बहन नहीं समझ पाई इरादे पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल किया है। इतना ही नहीं पुलिस के सामने उसने कबूल किया है कि वह काफी दिनों से बहन की हत्या की साजिश रच रहा था। मगर उसे मौका नहीं मिल पा रहा था, क्यों कि बहन परिवार के साथ नागपुर में रहती थी। पुलिस ने गिरफ्तार कर निशानदेही पर बरामद किए आला कत्ल जब हत्यारोपी भाई को पता चला कि बहन अपने घर खप्टिहा...