Wednesday, October 21सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: mama bhanja death

बांदा में बड़ा हादसा, दशहरा देखकर लौट रहे बाइक सवार मामा-भांजे की मौत

बांदा में बड़ा हादसा, दशहरा देखकर लौट रहे बाइक सवार मामा-भांजे की मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कोतवाली देहात क्षेत्र के पल्हरी गांव के पास मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मामा और भांजे की मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों बबेरू से दशहरा देखकर वापस लौट रहे थे। घटना से परिवारों में कोहराम जानकारी के अनुसार, बबेरू निवासी सुनील धुरिया और खप्टिहा कलां निवासी अंकित धुरिया (22) रिश्ते में मामा भांजे हैं। मंगलवार रात लगभग सवा 9 बजे दोनों बाइक से बांदा आ रहे थे। रास्ते में पल्हरी के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। सीओ सदर का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें: यूपी: विसर्जन में बड़ा हादसा, 3 किशोरों की डूबकर मौत https://samarneetinews.com/fatehpur-immersion-tragedy-3-minors-drown/  ...