Tuesday, March 17सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: LatestNews

BasantPanchami2026: बांदा के स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी, हवन-पूजन हुए

BasantPanchami2026: बांदा के स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी, हवन-पूजन हुए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विभिन्न स्कूलों में बंसत पंचमी 2026 का पावन पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं व बच्चों ने हवन-पूजन किया। कुछ स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। शास्त्रीनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम हुए। विद्यालय में इस पर्व को विद्या आरंभ संस्कार के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मां सरस्वती जी के पूजन के साथ ही हवन भी हुआ। इसी तरह कालूकुआं स्थित लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल में सभी बच्चों ने हवन-पूजन किया। विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती उमा पटेल समेत अन्य स्टाॅफ मौजूद रहा। सभी ने विद्या एवं संगीत की देवी मां सरस्वती की आराधना की। इंदिरानगर स्थित रामा देवी पब्लिक स्कूल में भी बसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सरस्वती वंदना की। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल क्षित...
सनसनीखेज: बांदा में ऐतिहासिक कालिंजर किले में महिला का शव मिला

सनसनीखेज: बांदा में ऐतिहासिक कालिंजर किले में महिला का शव मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कालिंजर किले में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। चरवाह ने शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी किले में मौजूद पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों को जानकारी दी। किले की बाउंड्री से लगभग 20 फिट नीचे.. बताते हैं कि कालिंजर किले की बाउंड्रीवाल से लगभग 20 फिट नीचे सिंगार किला में झाड़ियों में यह शव मिला है। पुलिस का कहना है कि मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास लग रही है। वह गुलाबी रंग की साड़ी पहने है। गुलाबी साड़ी पहने महिला-पहचान अज्ञात कालिंजर थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में सीढि़यों से फिसलने से महिला की मौत की घटना लग रही है। फॉरेसिंक टीम ने भी जांच की है। पुलिस महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। ये भी पढ़ें: बांदा: ‘हाथ पर लिखा रिंकू’…युवती की हत्या कर फेंका शव मिलने से सनसनी https://samarneetinews.com/banda-rinku-w...
मेरठ: ‘मंत्री जी को आने दो..’ CM Yogi के एक इशारे से सियासी हलचल..

मेरठ: ‘मंत्री जी को आने दो..’ CM Yogi के एक इशारे से सियासी हलचल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक इशारे से आज उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे में हलचल मच गई। दरअसल, राजनीतिक में एक जरा सा इशारा बहुत बड़ा संकेत माना जाता है। खासकर जब इशारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे बड़े नेता का हो। सलावा में मुख्यमंत्री का निरीक्षण पश्चिमी यूपी के मेरठ के सलावा में भी आज ऐसा ही हुआ। बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेल विश्वविद्यालय परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 मई तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। ये भी पढ़ें: UP Politics: मेरठ में सपा का बड़ा दांव, गुर्जर नेता को बनाया जिलाध्यक्ष इसी बीच एक मौका ऐसा आया जब खेल परियोजना के निरीक्षण के दौरान सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम मुख्यमंत्री योगी के ठीक बराबर में खड़े हुए। तभी मुख्यमंत्री ने हाथ के इशारे से उन्हें ...
Cricket: बांदा में BPL की युद्धस्तर पर तैयारियां-UPCA ट्रायल 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Cricket: बांदा में BPL की युद्धस्तर पर तैयारियां-UPCA ट्रायल 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 2026-27 में होने वाले क्रिकेट ट्रायल आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बांदा के सचिव वासिफ जमा एवं यूपीसीए मीडिया कमेटी सदस्य विकास कुमार शर्मा की ओर से यह जानकारी दी गई। बताया कि पंजीकरण के दौरान खिलाड़ी को अपना नाम, पता और सभी डिटेल भरनी होनी। रजिस्ट्रेशन फीस 400 रुपए पंजीकरण शुल्क 400 रुपए है, जिसका ई-चालान पोर्टल से ही प्राप्त होगा। ई-चालान की प्रति खिलाड़ी को सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टोर्ट्स स्टेडियम के क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह के पास जमा करना होगा। 25 से शुरू होगा बांदा में BPL उधर, 25 जनवरी से बांदा स्टेडियम में बीपीएल (बांदा प्रीमियम लीग) शुरू होने वाला है। इसे लेकर सचिव वासिफ जमा के निर्देशन में बांदा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों ने क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह के साथ तैयारियों...
UP: आज से यू-टर्न लेगा मौसम, इन इलाकों में बारिश-ओले गिरने की चेतावनी

UP: आज से यू-टर्न लेगा मौसम, इन इलाकों में बारिश-ओले गिरने की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में इस समय तेज धूप ने ठंड से राहत देने का काम किया है। मगर जल्द ही पूरे प्रदेश में मौसम यू-टर्न लेगा। आज 22 जनवरी शाम से यूपी में मौसम तेजी से बदलेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि गुरुवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं। पश्चिम से शुरू होगी बारिश, पूरब से MP तक पहुंचेगा असर मौसम विभाग की माने तो बाद में इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश तक पहुंचेगा। इसके साथ ही वेस्ट यूपी में ओले गिरने की भी संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 22 जनवरी की देर शाम या रात से पश्चिमी यूपी में बारिश शुरू होगी। 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश तक व्यापक बारिश की संभावना है। 24 जनवरी को बारिश में कमी आने के साथ 25 जनवरी से मौसम शुष्क होने की संभावना है। ये भी पढ़ें: Kanpur: ‘अश्लील वीडियो देख...
Banda: दुनिया चांद पर और बांदा में भूत नाचें..चर्चा में पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा

Banda: दुनिया चांद पर और बांदा में भूत नाचें..चर्चा में पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक ओर दुनिया चांद पर जा रही है तो इधर बुंदेलखंड के बांदा में पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा में भूत-प्रेतों के नाचने की चर्चा हो रही है। मामला काफी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर टिप्पणी भी कर रहे हैं। मामला आस्था और अंधविश्वास के बीच सवाल बनकर उलझा है। बाबा के दिव्य दरबार में दिखा अजब नजारा दरअसल, 16 जनवरी से शुरू हुई इस कथा में 18 जनवरी 2026 को दिव्य दरबार लगा। इसमें कथा वाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री पर्चियां निकालते हैं। इसी दौरान अचानक श्रद्धालुओं के बीच बैठे कुछ लोग खासकर महिलाएं सिर घुमाकर अजीब सी हरकतें करनी लगीं। ये भी पढ़ें: बांदा में कलश यात्रा में चेन-मंगलसूत्र खींचने वाले 8 गिरफ्तार-पंडाल में घटना करने की थी तैयारी तेजी से हिलने-डुलने लगे। फिर उठकर एक तरफ चली गईं। कुछ लोगों ने बताया कि इनपर भूत-प्रेत बाधाएं हैं, जो बाबा के चमत्कार से ...
Kanpur: ‘अश्लील वीडियो देखते हो, अभी जेल भेजता हूं’, ऐसा बोलकर युवक से ठगे ₹17 हजार

Kanpur: ‘अश्लील वीडियो देखते हो, अभी जेल भेजता हूं’, ऐसा बोलकर युवक से ठगे ₹17 हजार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: 'तुम अश्लील वीडियो देखते हो, चलो बेटा अभी जेल भिजवाता हूं।' खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए ऐसा बोल साइबर अपराधी ने युवक से 17 हजार ठग लिए। घबराए युवक को जब खुद से ठगी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। अब पुलिस साइबर ठगों की तलाश कर रही है। पीड़ित ने कानपुर के सचेंडी थाने में एफआईआर लिखाई है। ठग ने पुलिस अधिकारी बन युवक को धमकाया जानकारी के अनुसार, मूलरूप से शाहजहांपुर के गौहरपुरा के मो. दानिश सचेंडी में प्राइवेट काम करते हैं। बताते हैं कि 28 दिसंबर को पीड़ित के पास एक अज्ञात नंबर से काल आई। काॅल करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि तुम अश्लील वीडियो बहुत देखते हो, तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, अब चलो बेटा तुमको जेल भिजवाता हूं।' ये भी पढ़ें: लखनऊ : 8वीं पास का कारनामा, पोर्न साइटों पर हजारों लड़कियों की फोटो की अपलोड, वसूलता था मोटी रकम  काॅल करने वा...
बांदा में कलश यात्रा में चेन-मंगलसूत्र खींचने वाले 8 गिरफ्तार-पंडाल में घटना करने की थी तैयारी

बांदा में कलश यात्रा में चेन-मंगलसूत्र खींचने वाले 8 गिरफ्तार-पंडाल में घटना करने की थी तैयारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने 15 दिसंबर को शहर में निकली कलश यात्रा में महिला श्रद्धालुओं की सोने की चेन व मंगलसूत्र खींचने वाले 8 लोगों को पकड़ लिया है। ये सभी एक गिरोह के सदस्ये हैं, जो ऐसा ही काम करते हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने इन अपराधियों के कब्जे से एक पीली धातु की जंजीर, सात मंगलसूत्र भी बरामद किए हैं। महिला श्रद्धालुओं को बनाया था निशाना पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार, बीती 15 जनवरी को शहर में विशाल कलश यात्रा निकली थी। वहां टप्पेबाजों ने रामलीला मैदान और अलीगंज के बीच महिलाओं के गले से मंगलसूत्र व सोने की जंजीर खींच ली थीं। भीड़ के कारण किसी को पता नहीं चला। ये भी पढ़ें: बांदा में लव मैरिज का दुखद अंत-शादी को एक साल भी नहीं और विवाहिता की मौत मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अपराधियों की तल...
बांदा में सपा-कांग्रेस समेत कई दलों का धरना-राइफल क्लब की नीलामी रद्द की मांग

बांदा में सपा-कांग्रेस समेत कई दलों का धरना-राइफल क्लब की नीलामी रद्द की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में राइफल क्लब मैदान की प्रस्तावित नीलामी के विरोध में राजनीतिक दलों व समाजसेवियों ने धरना दिया। धरने में सपा सांसद कृष्णा पटेल, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। धरने के बाद सभी ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। नीलामी को रद्द करने की उठाई मांग नीलामी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की। धरना देने वाले समाजसेवियों ने कहा कि राइफल क्लब 150 साल पुराना ऐतिहासिक मैदान है। ये लोग हुए धरना-प्रदर्शन में शामिल धरना देने वालों में पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू, कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा  खान, कांग्रेस नेता मो. इदरीश, जदयू की शालिनी पटेल, ए...
Breaking: बांदा गायत्री नगर में छात्रा ने लगाई फांसी, यह वजह..

Breaking: बांदा गायत्री नगर में छात्रा ने लगाई फांसी, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आज एक पॉलिटेक्निक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण पारिवारिक बताया जा रहा है। घटना शहर के गायत्रीनगर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के समय घर पर अकेली थी छात्रा जानकारी के अनुसार, शहर के गायत्री नगर मोहल्ले में रहने वाले वृंदावन वर्मा की बेटी खुशबू (18) पॉलिटेक्निक की छात्रा थी। मां एक प्राइवेट स्कूल में काम करती हैं। पिता सब्जी बेचने का रोजगार करते हैं। आज घर में घटना के समय कोई नहीं था। ये भी पढ़ें: UP: लव मैरिज का दुखद अंत-शादी को एक साल भी नहीं और विवाहिता की मौत स्कूल से लौटकर छोटी बहन घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब नहीं खुला तो परिजनों को जानकारी दी। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के चाचा सुरेशा का कहना है कि छात्रा के पिता की 2008 में मौत हो चुक...