बांदा में बिहार-प्रयागराज के अपराधी गिरफ्तार-गांजा, हथियार और कार बरामद
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चार अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इन अपराधियों में दो अंतरजनपदीय क्रीमिनल हैं। दो अपराधी बिहार के हैं और दो फतेहपुर और प्रयागराज के हैं। दोनों को चोरी के बिजली तार, तमंचा-कारतूस व कार समेत पकड़ा है।
अब पुलिस को तेरहमाफी के आशीष की तलाश
वहीं दो अन्य अपराधियों को 5 किलो से ज्यादा सूखे गांजा के साथ पकड़ा गया है। तिंदवारी पुलिस ने 2 अंतरजनपदीय शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पहचान फतेहपुर के बाकरगंज के दीपक व प्रयागराज के ओल्ड कटरा भक्तियारी के सैफ के रूप में हुई है। चोरी का एलमुनियम का विद्युत तार, तमंचा और कार बरामद की है।
दो अभियुक्त गांजे के साथ भी गिरफ्तार
एक अन्य मामले में तिंदवारी में पुलिस ने तेरही माफी रोड से दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से अवैध सूखे गांजा बरामद किया गया है। ...
