Friday, September 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Krishna Janmashtami

बांदा सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियां

बांदा सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियां

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (केनपथ) में कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने भगवान कृष्णा की लीलाओं को सुनकर आनंद उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम प्रताप मिश्र उप प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन से किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति कार्यक्रम का संचालन अभिषेक गुप्ता (वरिष्ठ आचार्य) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कक्षा शिशु व प्रथम के छात्रों ने श्री कृष्ण-राधा रानी का रूप धारण कर सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। अनेक छात्रों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं सुनाई गईं। इस अवसर पर मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आचार्यों ने भी कृष्ण भगवान से जुड़ी पौराणिक कथाएं सुनाईं। उप प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। ये भी पढ़ें: बांदा में Trend Fai...