Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Jaunpur News

UP: सुहागरात बनी बुजुर्ग की आखिरी रात…सुबह होते ही मौत-75 के वृद्ध ने 35 की महिला से की..

UP: सुहागरात बनी बुजुर्ग की आखिरी रात…सुबह होते ही मौत-75 के वृद्ध ने 35 की महिला से की..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक 75 साल के बुजुर्ग की सुहागरात उसके जीवन की आखिरी रात बन गई। तड़के सुबह बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि एक दिन पहले ही 75 साल के सगरू राम ने 3 बच्चों की मां 35 साल की मनभावती से शादी की थी। दोनों की शादी का वीडियो हुआ था वायरल बुजुर्ग की पत्नी और महिला के पति की मौत हो चुकी थी। सगरू राम के कोई संतान नहीं थी। कुछ दिन पहले वह मनभावती (35) के संपर्क में आए। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। सोमवार को दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। शादी का वीडियो भी वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि शादी की रात में सभी सोने चले गए। तड़के सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। पड़ोसी अस्पताल ले गए। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, थानाध्यक्ष प्रवीण यादव का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जा...
जौनपुर में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं की बस और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत-9 घायल

जौनपुर में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं की बस और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत-9 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। ये लोग बाबा काशीनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को लेकर काशी जा रही थी बस बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ से 50 श्रद्धालुओं को लेक स्लीपर बस बस अयोध्या पहुंची थी। वहां दर्शन के बाद श्रद्धालु वाराणसी श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन को जा रहे थे। रात लगभग 3 बजे लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में ट्रेलर को ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हो गया। एसपी जौनपुर डॉक्टर कौस्तुभ का कहना है कि 4 लोगों की मौत हुई है। 9 घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें: जौनपुर में डबल मर्डर-सगे भाइयों की गोलियों से...
जौनपुर में डबल मर्डर-सगे भाइयों की गोलियों से भून कर हत्या-शादी का कार्ड देकर लौट रहे थे घर

जौनपुर में डबल मर्डर-सगे भाइयों की गोलियों से भून कर हत्या-शादी का कार्ड देकर लौट रहे थे घर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: यूपी के जौनपुर में बीती रात डबल मर्डर से दहशत फैल गई। दो सगे भाइयों को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। दोनों शादी का कार्ड देकर बाइक से लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। लोगों का कहना है कि कई राउंड गोलियां चलाई गईं। दोनों कोयला कारोबारी थे। उधर, पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कोयला कारोबारी थे दोनों भाई जानकारी के अनुसार, मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर में शनिवार देर रात बमदाशों ने दो लोगों की हत्या कर दी। मारे गए दोनों सगे भाई थे। इनकी पहचान मझगांवा गांव के शाहजहां (60) और उनके छोटे भाई जहांगीर (45) के रूप में हुई। बताते हैं कि दोनों सगे भाई बाइक से मुंगरा बादशाहपुर कार्ड बांटने गए थे। ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: लखनऊ में रोडवेज बस पलटी, 5 लोगों की मौत और कई घायल वहां...
UP: क्या अतुल सुभाष को मिलेगा न्याय? FIR होते ही घर से रात में भागे ससुराली

UP: क्या अतुल सुभाष को मिलेगा न्याय? FIR होते ही घर से रात में भागे ससुराली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): Atul Subhash Suicide Case एआई (AI) इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस पूरे देश में चर्चा का विषय बना है। हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या अतुल सुभाष को न्याय मिलेगा? इसी बीच मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। अतुल सुभाष के छोटे भाई की शिकायत पर बेंगलुरु पुलिस ने उनकी पत्नी, सास और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। यूपी के जौनपुर में रहने वाले अतुल के ससुराली पक्ष के आरोपी बुधवार (11 दिसंबर 2024) देर रात घर में ताला डालकर भाग गए। जज पर 5 लाख मांगने का आरोप, जांच की मांग अतुल सुभाष के साले अनुराग और सास निशा सिंघानिया गिरफ्तारी के डर से घर छोड़कर फरार हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके भागने का वीडियो वायरल हो रहा है। रात के अंधेरे में अतुल की सास को कुछ दूर तक पैदल चलते देखा गया। इस बीच उनका साला अनुराग बाइक लेकर आया और फिर दोनों वहां से फरार हो गए। पत्न...
UP : सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा पर मुकदमा, जौनपुर से लड़ रहे चुनाव

UP : सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा पर मुकदमा, जौनपुर से लड़ रहे चुनाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा के टिकट पर जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा बिना अनुमति बाइक रैली निकालने पर आचार संहिता के उल्लंघन का है। जौनपुर में यह मुकदमा हुआ है। बताया जाता है कि जौनपुर के रायल पैलेस, सिपाह मुंगरा बादशाहपुर में एक सम्मेलन का आयोजन था। आचार संहिता उल्लंघन का मामला उसमें सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री कुशवाहा मोटर साइकिल जुलूस की शक्ल में पहुंचे थे। इसकी कोई अनुमति नहीं ली थी। ऐसे में एफएसटी में शामिल एसआई की ओर से मुकदमा लिखाया गया है। बताते चलें कि पूर्व मंत्री बाबू सिंह को सपा ने जौनपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले वह बसपा सरकार में मंत्री रहे हैं। ये भी पढ़ें : UP : जौनपुर के पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह को हाईकोर्ट से जमानत, लेकिन..  ...
यूपी में भीषण हादसा : एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

यूपी में भीषण हादसा : एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक भीषण हादसा हो गया। मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य थे, जो शादी के लिए लड़की देखने जा रहे थे। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा जौनपुर जिले में बीती देर रात लगभग ढाई बजे हुआ। शादी के लिए लड़की देखने बिहार से प्रयागराज जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ हाइवे पर प्रसाद केराकत तिराहे के पास शनिवार रात कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इससे कार सवार बिहार के सीतामढ़ी से प्रयागराज झूंसी लड़की देखने जा रहे सात लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। ये भी पढ़ें : ED Raid : सपा विधायक और करीबियों के ठिकानों पर ED के ताबड़तोड़ ...