Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: IndiaAlliance

‘हमें इंडिया गठबंधन में लाकर खुद चले गए’ अखिलेश यादव को आज भी नीतीश की वापसी का इंतजार

‘हमें इंडिया गठबंधन में लाकर खुद चले गए’ अखिलेश यादव को आज भी नीतीश की वापसी का इंतजार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात कही है। अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार पर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि 'वही हमें इंडिया गठबंधन में लाए थे, और फिर खुद ही भाजपा के साथ चले गए।' हालांकि, अखिलेश यादव को आज भी नीतीश कुमार की वापसी की पूरी उम्मीद है। बोले, समय पर बदलती रहती हैं चीजें उन्होंने कहा कि समय पर चीजें बदलती हैं। टीवी कार्यक्रम में सपा मुखिया ने बिहार में नीतीश कुमार के जाति आधारित सर्वेक्षण की तारीफ भी की। यह भी कहा कि बिहार ने इस काम में देश को रास्ता दिखाया है। पूर्व सीएम ने कहा कि https://samarneetinews.com/up-keshav-trapped-in-akhileshs-googly-called-more-name-than-pm-modi-in-24-hours/ 'उन्हीं के (नीतीश कुमार के) कहने पर 'मैं इंडिया गठबंधन में आया था, अब व...
बड़ी खबर : अखिलेश यादव का बड़ा दांव, यूपी में सभी 9 सीटों पर सपा के चिह्न पर लडे़गा इंडिया गठबंधन

बड़ी खबर : अखिलेश यादव का बड़ा दांव, यूपी में सभी 9 सीटों पर सपा के चिह्न पर लडे़गा इंडिया गठबंधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : यूपी उप चुनाव को लेकर सपा मुखिया ने ऐन वक्त बड़ा दांव चल दिया है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने अचानक रणनीति बदलकर सबको चौंका दिया है। दोनों नेताओं की फोन वार्ता के बाद तय हुआ है कि कांग्रेस उपचुनाव में उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारेगी। इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सपा के चुनाव चिन्ह पर 9 सीटों पर लड़ेंगे। यह जानकारी खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार देर रात अपने सोशल मीडिया एक्स एकाउंट से दी है। राहुल-अखिलेश की फोन पर बातचीत के बाद नई रणनीति सपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बुधवार देर रात अखिलेश और राहुल में फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद रणनीति बदल गई। पहले सपा ने उपचुनाव में कांग्रेस को गाजियाबाद और खैर सीटें पर लड़ने का आफर दिया था। 9 सीटों चुनाव लड़ेगी सपा, कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदर फिर मंगलवार को खबर आई कि फूलपुर सीट भी कांग्रेस को देने को रा...
7 राज्यों के उप चुनाव में इंडिया गठबंधन ने जीतीं 10 सीटें, BJP को मिलीं 2 सीट

7 राज्यों के उप चुनाव में इंडिया गठबंधन ने जीतीं 10 सीटें, BJP को मिलीं 2 सीट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उप चुनाव हुए थे। आज इनके नतीजे आ गए हैं। इनमें इंडिया गठबंधन ने 10 सीटें जीती हैं। वहीं बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन सिर्फ दो सीटें जीत सका। कांग्रेस ने चार सीटें जीती हैं। बंगाल में चला ममता का जादू वहीं तृणमूल कांग्रेस ने भी बंगाल में चार सीटें जीती हैं। डीएमके और आम आदमी पार्टी ने एक-एक सीटें जीती हैं। बीजेपी ने दो सीटें जीती हैं। कहां कौन जीता, यहां पढ़ें.. उत्तराखंड की बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीटें कांग्रेस ने जीत ली हैं। हिमालच प्रदेश की नालागढ़ और देहरा विधानसभा सीट भी कांग्रेस जीत ले गई। वहीं हिमालचल की हमीरपुर सीट पर भाजपा जीती है। इसी तरह मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट भाजपा ने जीती है। ये भी पढ़ें : भाजपा विधायक के बयान से यूपी में सियासी भूचाल, कहा-केंद्र ले यूपी में बड़ा ...