Sunday, December 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: india

बीजेपी नेता प्रवीण सिंह बोले, ”राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा भारत-रूस संबंधों की निरंतरता का एक सजीव अध्याय”

बीजेपी नेता प्रवीण सिंह बोले, ”राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा भारत-रूस संबंधों की निरंतरता का एक सजीव अध्याय”

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस समय दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। पूरी दुनिया की नजर इस यात्रा पर है। खासकर पश्चिमी देशों की। बांदा के भाजपा नेता ने प्रकट किए अपने विचार बांदा के भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने भी इस यात्रा पर अपने विचार प्रकट किए हैं। प्रवीण सिंह कहते हैं कि 'भारत की कूटनीतिक परंपरा में मेहमानों का स्वागत सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि सांस्कृतिक संवेदना और ऐतिहासिक मूल्यों का प्रतीक माना जाता है।' इसी भावना की झलक उस समय देखने को मिली जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं एयरपोर्ट पर पहुँचकर उनका गर्मजोशी भरा स्वागत किया। यह दृश्य केवल एक राजनयिक घटना नहीं था, यह दो राष्ट्रों के बीच गहरी जड़ों वाली मित्रता की पुनर्पुष्टि थी।' भारत और रूस का संबंध कई दशक पुराना है। वैश्विक राजनीति के बदलते स्वरूप,...
भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, PM Modi ने गले लगाकर किया स्वागत

भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, PM Modi ने गले लगाकर किया स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर आज दिल्ली पहुंचे हैं। उनका विशेष विमान पालम एयरपोर्ट पर उतरा है। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पहुंचकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति पुतिन के दौरे को लेकर उत्साहित हैं भारत के लोग दोनों ही नेताओं ने पहले हाथ मिलाया और फिर एक-दूसरे को गले लगाया। एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही गाड़ी में बैठकर 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। यह पीएम मोदी का सरकारी आवास है। वहां राष्ट्रपति पुतिन के स्वागत में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा आरती के दौरान दीयों से 'वेलकम पुतिन' भी लिखा गया। बताते चलें कि राष्ट्रपति पुतिन 5 दिसंबर को दिल्ली में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। रूस के...
BIG NEWS: शेख हसीना को फांसी की सजा, बांग्लादेश की कोर्ट का फैसला

BIG NEWS: शेख हसीना को फांसी की सजा, बांग्लादेश की कोर्ट का फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: बांग्लादेश की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई है। अदालत ने शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी ठहराया है। बांग्लादेश की कोर्ट ने सुनाया फैसला बताते हैं कि बांग्लादेश टेलीविजन पर कोर्ट के इस फैसले का सीधा प्रसारण किया गया है। बताते चलें कि सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान बांग्लादेश में हिंसक घटनाएं हुई थीं। ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में तख्तापलट, भारत पहुंचीं शेख हसीना, NSA डोभाल ने किया स्वागत आंदोलन की वजह से शेख हसीना को सत्ता छोड़नी पड़ी थी। अगस्त 2024 में उन्हें देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी। शेख हसीना इस समय भारत में किसी अज्ञात स्थान पर सुरक्षित रह रही हैं। ये भी पढ़ें: गर्मजोशी : सोनिया गांधी और PM शेख हसीना की मुलाकात, राहुल-प्रियंका भी.. https://samarneetinews.com/coup-in-bangladesh-sheikh-hasina-in-ind...
Banda: वर्ल्डकप की जीत से उत्साहित बुंदेली बेटियों की अपील..’आओ खेलें क्रिकेट’-शिक्षिकाएं भी प्रतिबद्ध

Banda: वर्ल्डकप की जीत से उत्साहित बुंदेली बेटियों की अपील..’आओ खेलें क्रिकेट’-शिक्षिकाएं भी प्रतिबद्ध

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रच डाला है। बेटियों की जीत का जश्न पूरा देश मना रहा है। बुंदेलखंड की बेटियां भी वर्ल्ड कप की जीत से उत्साहित हैं। बुंदेली बेटियों ने अपील की है कि स्कूल-काॅलेज के खेल शिक्षक क्रिकेट के लिए लड़कियों को प्रोत्साहित करें। बांदा की शिक्षिकाएं व अभिभावक भी प्रतिबद्ध दिखे। 'समरनीति न्यूज' ने इसी अपील और प्रतिबद्धता को अपने मंच पर लाकर आप तक पहुंचाने का प्रयास किया है। पढ़िए! कौन क्या बोला.. महिला खिलाड़ियों की अपील.. बांदा स्टेडियम में ट्रेनीज महिला क्रिकेट खिलाड़ी महिला क्रिकेट टीम द्वारा वर्ल्ड कप जीतने से बेहद उत्साहित हैं। ट्रेनीज खुशबू, संजना, आराध्या, दिव्यांशी का कहना है कि वह भारतीय महिला टीम को बधाई देना चाहती हैं। साथ ही जिले के खेल अध्यापकों से यह अपील भी की है कि गर्ल्स को भी क्रिकेट में आगे बढ़...
बिहार में बंपर मतदान…क्या दे रहा संदेश? पहले चरण में 64.66% वोटिंग

बिहार में बंपर मतदान…क्या दे रहा संदेश? पहले चरण में 64.66% वोटिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: बिहार में पहले चरण के मतदान में आज बंपर वोटिंग हुई। सुबह से ही मतदाताओं का उत्साह बना रहा। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। पहले चरण में कुल 64.66% मतदान हुआ है। इसी के साथ 1314 उम्मीदवारों की राजनीतिक भविष्य ईवीएम (EVM) में बंद हो गया है। लालू, तेजस्वी यादव और उप मुख्यमंत्री ने डाले वोट इनमें प्रमुख रूप से राजद नेता लालू यादव, तेजस्वी, तेज प्रताप और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा समेत बिहार सरकार के 16 मंत्रियों का राजनीतिक भविष्य भी शामिल हैं। अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर हैं। हालांकि, अभी दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना बाकी है। सबकी नजर 14 नंवबर को होने वाली मतगणना पर इसके बाद मतगणना 14 नवंबर को होगी। ऐसे में बिहार में पहले चरण में 64.66% बंपर मतदान क्या संदेश दे रहा है? यह बड़ा सवाल उठ रहा है। हालांकि, इस सवाल को समझने के ल...
जय हिंद! बेटियों ने रचा इतिहास-विश्व विजेता बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

जय हिंद! बेटियों ने रचा इतिहास-विश्व विजेता बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर 2025 के दिन नया इतिहास रच दिया। रविवार को नवी मुंबई के डीवाई स्टेडियम में खेले गए महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व विजेता बन गई। यह पहला मौका है जब भारतीय महिला टीम ने पूरी दुनिया पर जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया भारत की महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की अगुआई में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रनों का स्कोर खड़ा किया। शेफाली वर्मा और दीप्ती शर्मा का रहा शानदार प्रदर्शन जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम को भारतीय महिला खिलाड़ियों ने 246 रन पर समेट दिया। शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा के शानदार प्रदर्शन ने पूरा मैच मैच पलट गया। महिला ट...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान-रचा इतिहास

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान-रचा इतिहास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार सुबह अंबाला के एयरफोर्स स्टेशन से लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी। इसके साथ ही उन्होंने नया इतिहास रच दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला वायुसेना स्टेशन से लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी। इस दौरान राष्ट्रपति फ्लाइट सूट पहनकर राफेल में बैठीं और टेक ऑफ से पहले उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन भी किया। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से भरी उड़ान जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने अधिकारियों से राफेल की तकनीक और उसे चलाने संबंधित तरीकों और सुरक्षा से जुड़ीं बातचीत की। बताते हैं कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू बुधवार सुबह 9.15 बजे विशेष विमान से अंबाला पहुंचीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राफेल में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं। वहां एयरफोर्स स्टेशन पर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने उ...
Shocking: काबुल से दिल्ली विमान के लैंडिंग गियर में छिपकर आया अफगानी बच्चा

Shocking: काबुल से दिल्ली विमान के लैंडिंग गियर में छिपकर आया अफगानी बच्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: दिल्ली एयरपोर्ट से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अफगानिस्तान का एक 13 साल का बच्चा विमान के पहिये वाली जगह यानी लैंडिंग गियर में छिपकर काबुल से दिल्ली आ गया। किशोर को आव्रजन विभाग ने अपनी हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताते हैं कि इस बच्चे का कहना है कि वह ईरान जाना चाहता था। ईरान जाना चाहता था, गल्ती से छिपकर भारत आ पहुंचा मगर गलती से भारत आ रहे विमान के व्हील वेल में छिप गया। इमिग्रेशन विभाग बच्चे को वापस काबुल भेजने की कार्रवाई कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयरपोर्ट अधिकारी का कहना है कि रविवार सुबह करीब 10:20 बजे काबुल से अफगानिस्तानी विमानन कंपनी का विमान भारत पहुंचा। यात्रियों के उतरने के बाद विमान टैक्सीवे पर खड़ा हुआ था। बच्चे के सुरक्षित भारत पहुंचने को लेकर सभी हैरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने विमान के पास बच...
कुछ देर बाद सूर्य ग्रहण, पढ़िए! क्या पड़ेगा इसका प्रभाव..

कुछ देर बाद सूर्य ग्रहण, पढ़िए! क्या पड़ेगा इसका प्रभाव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: Surya Grahan 2025: अब से बस कुछ देर में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ज्योतिषियों के मुताबिक साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज रविवार रात 21 सितंबर को लगने जा रहा है। यह ग्रहण रात 11 बजे शुरू होगा। फिर 22 सितंबर को तड़के 3 बजकर 24 मिनट खत्म हो जाएगा। हालांकि, भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। इसलिए इससे पहले लगने वाला सूतक काल भी मान्य नहीं हो रहा। ग्रहण से अगले दिन यानी 22 सितंबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रि पर भी इसका कोई असर नहीं होगा। ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग, देखें खूबसूरत फोटोज.. ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2022 : आज UP में भी दिखेगा चंद्रग्रहण, कहां-कितने बजे-पढ़िए पूरी खबर  ...
सीपी राधाकृष्णन बने देश के 17वें उप राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने दी बधाई

सीपी राधाकृष्णन बने देश के 17वें उप राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: सीपी राधाकृष्णन देश के 17वें नए उप राष्ट्रपति चुने गए हैं। आज उप राष्ट्रपति का चुनाव संपन्न हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 तथा विपक्ष के प्रत्य़ासी बी.सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले हैं। राज्यसभा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने इस चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी है। बताते चलें कि इस चुनाव में विपक्ष ने भी जीत के लिए काफी प्रयास किए थे। ये भी पढ़ें: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया, बताई यह वजह.. ये भी पढ़ें: UP: संत प्रेमानंद महाराज जी ने स्‍टीमर पर बैठकर देखी बाढ़ की विभीषिका, कही यह बात.. https://samarneetinews.com/mathura-saint-premanandmaharajji-saw-horror-of-floods-while-sitting-on-steamer/  ...