Thursday, February 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in Banda Youngman shot Sasur accused-police begin investigation

बांदा में युवक को गोली लगी-ससुर पर आरोप-पुलिस जांच में जुटी

बांदा में युवक को गोली लगी-ससुर पर आरोप-पुलिस जांच में जुटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के कमासिन में एक युवक को गोली लग गई। गोली युवक की जांघ में लगी है। युवक ने ससुर पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। फारेंसिक टीम सबूत जुटा रही है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। कमासिन के केमवई गांव की घटना जानकारी के अनुसार, कमासिन के केमवई गांव के दशरथ (35) को आज घर में गोली लग गई। घटना के समय वह अकेले थे। बताते हैं कि उनके पिता शिवचंद्र भी खेत पर गए थे। गोली युवक की जांघ में लगी है। ये भी पढ़ें: बांदा में कुत्ते की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या करने वाले दो गिरफ्तार-जेल सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक का कहना है कि बुधवार को वह निमंत्रण में अपनी ससुराल लोहाई गांव गए थे। पत्नी सपना को साथ लेकर घर आए। ...