Breaking: बांदा में जेल अधिकारियों पर FIR..रवि काना की रिहाई का मामला
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जेल से स्क्रैप माफिया रवि काना की रिहाई मामले में जेल अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर हुई है। एसपी पलाश बंसल के आदेश पर शहर कोतवाली में जेल चौकी इंचार्ज की तहरीर पर यह मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने इस संबंध में पुष्टि की है।
नोएडा के स्क्रैप माफिया की गलत रिहाई के आरोप
उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि एफआईआर जेल अधीक्षक अनिल कुमार, निलंबित हो चुके जेलर विक्रम सिंह और डिप्टी जेलर निर्भय सिंह के खिलाफ हुई है।
मामले की जांच के लिए एसपी ने अपर एसपी को नोडल अधिकारी बनाते हुए जांच टीम भी गठित की है। एक सप्ताह में पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है।
संबंधित खबर: UP: बांदा जेलर विक्रम सिंह यादव सस्पेंड, यह है मामला..
https://samarneetinews.com/cmyogi-said-on-encounters-if-police-dont-shoot-what-should-get-shot/
...
