Banda: डिवाइडर से बाइक टकराने से पिता की मौत, बेटा गंभीर-एक अन्य हादसे में भी व्यक्ति..
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में डिवाइडर से बाइक टकराने से एक पिता की मौत हो गई। वहीं उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य हादसे में भी व्यक्ति की मौत हो गई। बांदा पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फतेहगंज थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना
जानकारी के अनुसार, फतेहगंज क्षेत्र के घुमरा पियार गांव के गजोधर (62) बुधवार को अपने बेटे देशराज (35) संग बाइक से जा रहे थे। अतर्रा के पास तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: बांदा में सगे भाई-बहन ने जहर खाकर दी जान-यह वजह..
राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज होने से गजोधर की मौत हो गई। वहीं उनके बेटे की हालत गंभीर बनी है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अन्य हादसे में भी व्यक्ति की मौत
उधर, एक अन्य हादसे में छतरपुर जिले के...
