खबर का असर..बांदा में स्कूलों का समय बदला-शीतलहर के बीच DM के निर्देशों पर BSA के आदेश..
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शीतलहर और कोहरे से बढ़ी भीषण ठंड से सभी बेहाल हैं। आज गुरुवार को घना कोहरा छाया हुआ है। शीतलहर कहर बरपा रही है। ऐसे में बच्चों को सुबह कपकपा देने वाली ठंड में भी स्कूल जाने को मजबूर रहे। शीतलहर में बच्चों की सुरक्षा के संबंध में स्कूलों के समय को लेकर 'समरनीति न्यूज' ने आज गुरुवार को एक खबर प्रकाशित की।
खबर प्रकाशित होने के कुछ देर बाद ही आदेश जारी
खबर प्रकाशित होने के कुछ देर बाद ही प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया। जिलाधिकारी श्रीमती जे.रीभा के निर्देशों पर शिक्षा विभाग ने आज तत्काल प्रभाव से कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया है।
आदेशों में स्पष्ट कहा गया-तत्काल प्रभाव से लागू
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ने सभी स्कूलों को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
संबंधित यह मुख्य खबर भी पढ़ें: संवेदनहीनता: बांदा में शीतलहर के ...
