Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Husband attacked wife and father-in-law with sharp weapon in KaluKuan of Banda

बांदा शहर में बड़ी घटना, कालूकुआं में पत्नी और ससुर पर पति ने किया धारदार हथियार से हमला-गिरफ्तार

बांदा शहर में बड़ी घटना, कालूकुआं में पत्नी और ससुर पर पति ने किया धारदार हथियार से हमला-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के कालूकुआं मोहल्ले में एक पति हैवान बन बैठा। उसने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और ससुर पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ प्रहार किए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। कालूकुआं के निलिमा विहार की घटना वहीं हमलावर फरार हो गया। घटना कालूकुआं के निलिमा विहार की है। जानकारी के अनुसार, बीती रात वहां रहने वाले आशुतोष बाजपेई नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी प्रियंका और ससुर बिन्दू त्रिवेदी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों पर उसने कई प्रहार किए। इससे उनके सिर और चेहरों पर गंभीर चोटें आईं। दोनों को बेहद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी की निशानदेही पर बांका भी बरामद कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है...