Tuesday, March 17सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Found unconscious at Lucknow’s Charbagh station

घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर बेहोश मिले, दोनों ने तोड़ा दम

घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर बेहोश मिले, दोनों ने तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर बेहोश पड़े मिले। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों को सूचना पहुंचाई गई। परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका घर से भाग निकले थे। चार बाग स्टेशन पर बेहोश मिले दोनों देर रात लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर दोनों को बेहोशी की हालत में पड़ा पाया गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। आज शनिवार सुबह दोनों की https://www.youtube.com/watch?v=8YKsu1rsjuE मौत हो गई। उधर, लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी 15 साल की थी और शुक्रवार को घर से पढ़ने निकली थी। पड़ोस का निलेश नाम का लड़का उसे भगा ले गया। शनिवार सुबह हलियापुर थाना पुलिस ने रिपोर्ट लिखी। ...