Sunday, December 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Former HomeMinister ShivrajPatil passes away-breathed his last at age of 90

पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की आयु में ली अंतिम सांसें

पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की आयु में ली अंतिम सांसें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का आज सुबह महाराष्ट्र के लातूर में निधन हो गया। बताते हैं कि पूर्व मंत्री शिवराज पाटिल ने 90 साल की उम्र में आज सुबह लगभग साढ़े 6 बजे लातूर स्थित घर में अंतिम सांस ली। बताते हैं कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। मुंबई हमले में नैतिकता के आधार पर दिया था इस्तीफा उनका पूरा नाम शिवराज पाटिल चाकुरकर था। बताते चलें कि वर्ष 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के वक्त शिवराज पाटिल ही देश के गृहमंत्री थे। सुरक्षा में चूक को लेकर उन्होंने अपने गृहमंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया था। हमले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गृहमंत्री का पद छोड़ दिया था। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है। ये भी पढ़ें: नहीं रहे महान अभिनेता धर्मेंद्र…हिंदी सिनेमा के एक ...