फर्जी पुलिस ने बुजुर्ग महिला के उड़ाए लाखों के जेवर-असली के उड़े होश-CCTV खंगाले जा रहे
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर के बीचों-बीच आज एक बुजुर्ग महिला से लाखों के जेवरों की टप्पेबाजी हो गई। घटना तब हुई जब बुजुर्ग महिला फिजियोथेरेपी कराने के बाद ई-रिक्शा से वापस घर लौट रहीं थीं। बताते हैं कि दो युवक बाइक से आए और खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए घटना की। दोनों काले रंग की बाइक पर सवार थे। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। इससे पुलिस के भी होश उड़ गए। एसपी अंकुर अग्रवाल ने मामले के जल्द खुलासे के आदेश दिए हैं।
मयूर टाकीज रोड पर घटना
जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं के रहने वाले सुरेश की पत्नी राजकुमारी सुबह लगभग 10 बजे फिजियोथैरेपी कराने के बाद ई-रिक्शे से वापस घर लौट रही थीं। बताते हैं कि रास्ते में मयूर टाकीज रोड पर प्यारे मस्जिद के सामने दो युवकों ने रिक्शा के आगे आकर बाइक लगा दी।
ये भी पढ़ें: बिजनौर: पिता के सामने ही दरिंदे ने सरेराह भावना को मारी गोली...
