Breaking: बांदा में एनकाउंटर, 13 साल से फरार बदमाश हुआ गिरफ्तार
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में आज देर शाम एक एनकाउंटर हुआ है। 13 साल से फरार बदमाश को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। बताते हैं कि यह बदमाश पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्च झोंककर राइफल लूटकर भाग गया था।
1 लाख था ईनाम, राइफल लूटकर भागा था बदमाश
इसपर 1 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। बताते हैं कि पकड़ा गया बदमाश अगस्त 2012 में पेशी के बाद चित्रकूट से बांदा जेल लाए जाते समय भागा था। जानकारी के अनुसार, एएसपी शिवराज व क्षेत्राधिकारी नगर (IPS) सुश्री मेविस टॉक के नेतृत्व में भूरागढ़ बाइपास के पास मुठभेड़ हुई।
इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस
बदमाश ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। बदमाश की पहचान संदीप पुत्र शिवअवतार (49) निवासी ग्राम खोह, कोतवाली कर्वी के रूप में हुई है...
