
बांदा में विद्यार्थी परिषद ने निकाला मशाल जुलूस-आपातकाल का विरोध
समरनीति न्यूज, बांदा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर आज काला दिवस मनाया। विरोध स्वरूप मशाल यात्रा निकाली। यह मशाल यात्रा बलखंडीनाका से रामलीला मैदान होते हुए माहेश्वरी देवी चौराहा पहुंची। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, लोकतंत्र सेनानियों की याद में वंदे मातरम के नारे लगाए।
भारत माता की जय के नारे लगाए
प्रांत सहमंत्री दिव्यांश मिश्र ने कहा लोकतंत्र की हत्या हुई थी। आपातकाल में लाखों लोगों को जेल भेजा गया था। संगठन मंत्री शिवम, जिला संयोजक गोविंद तिवारी, प्रमोद तिवारी, विपिन दीक्षित, राजेश शिवहरे, नीतीश निगम, आशीष पांडे, स्वतंत्र साहू, सुभाष त्रिपाठी, कार्तिक गुप्ता, वंश गुप्ता, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: Banda: कानपुर में ATM तोड़कर 1.38 करोड़ कैश पार करने वाले 5 शातिर बांदा पुलिस के हत्थे चढ़े
ये भी पढ़ें: क्या क्रिकेटर रिंकू सिंह...