बांदा में बिना अनुमति बढ़ाया बिजली लोड, CM Yogi को भेजा ज्ञापन
समरनीति नयूज, बांदा: बांदा में बिजली विभाग उपभोक्ताओं का स्वीकृत लोड बिना अनुमति बढ़ा रहा है। इसे लेकर उपभोक्ता लगातार विरोध कर रहे हैं। फिर भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकल रहा है। आज सद्भावना विकास मंच ने सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा।
डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि विभाग ने बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं का बिजली लोड स्वतः बढ़ाया है। इससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने लगा है।
कहा कि बिजली बिल पहले ही बढ़कर आने की शिकायतें हैं। संगठन ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि बिना अनुमति बढ़ाया गया विद्युत लोड निरस्त किया जाए।
ये भी पढ़ें: संशोधित: बांदा में प्राइवेट स्कूल बंद-भारी बारिश के चलते प्रबंधन गंभीर
https://samarneetinews.com/banda-private-schools-closed-heavy-rain/...
