Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Election results

जौनपुर में बाबू सिंह कुशवाहा की बड़ी जीत, इतने अंतर से जीते..

जौनपुर में बाबू सिंह कुशवाहा की बड़ी जीत, इतने अंतर से जीते..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने जौनपुर से बड़े अंतर से जीत दर्ज कराई है। बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह जौनपुर से सपा के टिकट पर चुनाव लड़े। उनके सामने कई राजनैतिक चुनौतियां रहीं। फिर भी चुनावी समर में वह शुरू से डटे रहे। 99,335 हजार वोटों से जीते आखिरकार तमाम चुनौतियों को पार करते हुए 99,335 हजार वोटों से जीत दर्ज कराई। उन्हें कुल 5,09,130 वोट मिले। वहीं बीजेपी के कृपा शंकर सिंह को 4,09,790 लाख वोट मिले। बाबू सिंह की जीत से बांदा में उनके समर्थकों में भी खुशी की लहर है। ये भी पढ़ें : बांदा में बीजेपी की शर्मनाक हार, सपा ने 71 हजार से ज्यादा वोटों से हराया ये भी पढ़ें : UP : हमीरपुर और जौलान में भी सपा जीती, भाजपा की बुरी हार, पढ़ें पूरी खबर..    ...
UP : हमीरपुर और जौलान में भी सपा जीती, भाजपा की बुरी हार, पढ़ें पूरी खबर..

UP : हमीरपुर और जौलान में भी सपा जीती, भाजपा की बुरी हार, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बुंदेलखंड में इस बार सपा की साईकिल इस तरह दौड़ी की कमल को बुरी तरह रौंद डाला। बांदा में भाजपा को शर्मनाक हार हराने के बाद हमीरपुर और जालौन में भी सपा ने जीत दर्ज करा दी। किसी ने सोचा भी नहीं था कि बुंदेलखंड में भाजपा का कमल इस कदर मुरझा जाएगा। सपा और कांग्रेस ने मिलकर गठबंधन ने भाजपा के 10 वर्ष साल पुराने वर्चस्व वाले किले को ढहा दिया। हमीरपुर में मात्र 2 हजार 629 वोटों से भाजपा की हार जालौन में सपा के नारायन दास अहिरवार को 530180 वोट मिले। उन्होंने बीजेपी के भानु प्रताप वर्मा को 53,898 वोटों से हराया। हमीरपुर लोकसभा सीट पर सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हुई। यहां दिन में भाजपा के पुष्पेंद्र चंदेल लगभग 20 हजार वोटों से बढ़त बनाते नजर आए। फिर शाम होते-होते वह 2 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़ गए। सपा प्रत्याशी अजेंद्र सिंह लोधी ने उन्हें 2 हजार 629 वोटों से हरा...
बांदा में बीजेपी की शर्मनाक हार, सपा ने 71 हजार से ज्यादा वोटों से हराया

बांदा में बीजेपी की शर्मनाक हार, सपा ने 71 हजार से ज्यादा वोटों से हराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट बांदा के लिए चौंकाने वाला रहा। सपा की कृष्णा देवी पटेल ने भाजपा के आरके सिंह पटेल को 71210 वोटों से शर्मनाक हार हराया। दोपहर से ही सपा इस सीट पर भाजपा पर बढ़त बनाए रही। इसे लेकर भाजपा नेताओं के मुंह लटके दिखे। वहीं सपा खेमे में जोश बढ़ता नजर आया। कई भाजपा नेताओं ने फोन भी नहीं उठाए। बसपा तीसरे नंबर पर खिसकी शाम को यह स्पष्ट हो गया कि सपा की कृष्णा देवी पटेल ने भाजपा प्रत्याशी को शर्मनाक ढंग से हरा दिया है। उन्हें कुल 406567 लाख वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी को 335357 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बसपा रही। बसपा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी को 245745 वोट मिले। शाम को बांदा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने विजयी सपा प्रत्याशी को प्रमाणपत्र दिया। ये भी पढ़ें : अमरोहा : ‘हवेली’ में आब्जर्वर की कढ़ाई पनीर में निकली हड्डी, मची खलबली-होटल सील  ...
#ElectionResults : सीएम योगी बोले, 3 राज्यों में प्रचंड जीत मोदी की गारंटी पर..

#ElectionResults : सीएम योगी बोले, 3 राज्यों में प्रचंड जीत मोदी की गारंटी पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज चार राज्यों में विधानसभा चुनावों का रिजल्ट आ गया है। इनमें से 3 में भाजपा की आंधी सी चली। तीनों राज्यों में भाजपा ने शानदार ढंग से बहुमत हासिल किया। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत से उत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी बात कही। सीएम योगी ने सभी कार्यकर्ताओं को भी दी बधाई उन्होंने X पर लिखा है कि मोदी की गारंटी पर जनता के विश्वास की गारंटी का परिणाम है। मुख्यमंत्री योगी ने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। उधर, यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि 3 राज्यों के नतीजों से साफ है कि भारत के मन में मोदी हैं। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। ये भी पढ़ें : मध्यप्रदेश-राजस्थान में भाजपा की आंधी, छत्तीसगढ़ में फिर कांग्रेस आगे, तेलंगाना में.....
मध्यप्रदेश-राजस्थान में भाजपा की आंधी, छत्तीसगढ़ में फिर कांग्रेस आगे, तेलंगाना में..

मध्यप्रदेश-राजस्थान में भाजपा की आंधी, छत्तीसगढ़ में फिर कांग्रेस आगे, तेलंगाना में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क (लखनऊ) : Assembly Election Result 2023 पांच राज्यों में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में से 4 के नतीजे आज गए हैं। इनमें मध्यप्रदेश और राजस्थान में बीजेपी की आंधी आ गई है। दोनों राज्यों में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आती हुई दिखाई दे रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी फिर से आगे हैं। कांग्रेसी की वापसी पक्की होती दिखाई दे रही है। मिजोरम के परिणाम 4 दिसंबर को आएंगे वहीं तेलंगाना में भी कांग्रेस शुरुआती रुझानों में आगे चल रही है। वहीं मिजोरम के परिणाम 4 दिसंबर को आने हैं। बताते चलें कि आज चार राज्यों में मतगणना चल रही है। सभी की नजर आने वाले चुनाव नतीजों पर है, क्योंकि इन चुनावी नतीजों को आने वाले लोकसभा 2024 के चुनावों का सेमी फाइनल माना जा रहा है। इसलिए इन नतीजों पर सभी की नजर है। ये भी पढ़ें : जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले, मोदी ही होंगे अगले पीएम...