नशेबाज पति, खाने पर नोंकझोंक और विवाहिता की मौत, पुलिस ने कही यह बात..
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पति पर केरोसिन से जलाकर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस का कहना है कि
मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बांदा शहर के मोहल्ला खुटला के रहने वाले योगमाया (30) पत्नी मुकेश आग से बुरी तरह से झुलस गईं।
कानपुर ले जाते समय दम तोड़ा
उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि मृतका का पति मजदूरी करता है। शराब पीकर घर आया था। खाने को लेकर उसने पत्नी से विवाद किया। इसके बाद विवाहिता ने खुद को आग लगा ली।
ये भी पढ़ें : बांदा में दो सगी बहनों से गैंगरेप, एक के प्रेगनेंट होने पर खुलासा, पांच के खिलाफ FIR...
