जालौन में डबल मर्डर से हड़कंप, बदमाशों ने पांच लोगों को मारी गोलियां, 3 गंभीर
समरनीति न्यूज, जालौन: जालौन में डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया है। बदमाशों ने ताबड़तोड़ 5 लोगों को गोलियां मारी हैं। इनमें से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं। उनको गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। घटना आटा थाना क्षेत्र के संधी गांव की बताई जा रही है। पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चारों ओर घेराबंदी कर रखी है।
बताया जाता है कि थाना आटा निवासी संघी में बीती रात करीब 2 बजे कुछ बदमाश लोग गांव की मुख्य सड़क से होकर निकल रहे थे। वहां सो रहे एक बुजुर्ग ने उनको टोका। इसपर बदमाशों ने कोई जवाब नहीं दिया। ग्रामीण के दोबारा पूछने पर एक बदमाश ने ग्रामीण आजाद (65) को गोली मार दी। वहीं अपने नातिन को शौच कराने उठी गांव की ही महिला जयदेवी (50) को भी बदमाशों ने उधर से निकलते देख गोली मार दी। गोलियों की आवाज ...