भक्ति या शक्ति प्रदर्शन? बांदा में पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा में कुछ को VVIP ट्रीटमेंट और बाकियों को..
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में बागेश्वरधाम वाले कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री के मुख से श्री हनुमंत कथा का आयोजन चल रहा है। दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। मगर लोगों का मानना है कि आयोजकों की अदूरदर्शिता से यह आयोजन भक्ति और शक्ति प्रदर्शन के बीच पहेली बन गया है। दरअसल, आयोजकों पर अब व्यवस्था में कुप्रबंधन के अंदरखाने आरोप लग रहे हैं। आयोजन धर्म-आस्था से जुड़ा है इसलिए खुलकर नहीं बोल रहे हैं। मगर व्यवस्था में खामी को लेकर नाराजगी है। इसे लेकर शहर में लोगों के बीच चर्चा है।
'राजनीतिक भौकाल' के लिए सबकुछ भूले!
लोगों में यह भी चर्चा है कि आयोजक बस राजनीतिक भौकाल बनाने में लगे हैं। बड़े-बड़े प्रभावशाली लोगों को VVIP ट्रीटमेंट दे रहे हैं। बताते चलें शनिवार को प्रदेश के दो बड़े मंत्रियों ने भी पहुंचकर कथा सुनी थी।
ये भी पढ़ें: ‘थैंक्यू योगी जी..’ मुस्लिम परिवार ने सिराज एनकाउंटर पर सीएम योगी...
