Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Congressmen celebrated Ahilyabai Jayanti in Banda-women were honored

अहिल्याबाई जयंती: बांदा में कांग्रेसियों ने महिलाओं को किया सम्मानित

अहिल्याबाई जयंती: बांदा में कांग्रेसियों ने महिलाओं को किया सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज कांग्रेसियों ने अहिल्याबाई जयंती मनाते हुए उन्हें याद किया। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसी पेस्टा गांव में वरिष्ठ नेता रामकृपाल पाल के साथ एकत्रित हुए। माता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर उनके चित्र पर फूल-मालाएं चढ़ाकर नमन किया। जयंती पर जिलाध्यक्ष और महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा खान ने महिलाओं और बच्चियों को सम्मानित भी किया। महिलाओं और बच्चियों को दिए कपड़े बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि "अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को और निधन 13 अगस्त 1795 को इंदौर में हुआ। वह मराठा साम्राज्य की एक महान महारानी थीं। उनका शासनकाल 1767 से 1795 तक महेश्वर और इंदौर में रहा। इस मौके पर लगभग सभी स्थानीय कांग्रेस नेता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में पुल पर बाइक खड़ी कर नदी में कूदा युवक-मौत से कोहर...