Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Congress Party

डीएम से मिले कांग्रेसी-राइफल क्लब और दूसरे मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

डीएम से मिले कांग्रेसी-राइफल क्लब और दूसरे मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: आज कांग्रेसियों ने राइफल क्लब और दूसरे मुद्दों को लेकर जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि राइफल क्लब आजादी के पूर्व से लेकर अब तक जनसभाओं और खेलकूद के लिए पहचाना जाता है। कहा, नगर पालिका की साठगांठ से जमीन बेचने का कुचक्र बांदा विकास प्राधिकरण खुद का कार्यालय स्थापित करना, नगर पालिका परिषद से साठ-गांठ कर भूमि को बेचने का कुचक्र रच रहा है। इसे लेकर खेल प्रेमियों, साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों में रोष है। इस दौरान सीमा खान, आदित्य कुमार सिंह, मो. इदरीश, द्वारिकेश मंडेला, संजय द्विवेदी दनादन, बलदेव वर्मा आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में तैनात पुलिसकर्मी का निधन-महकमे में शोक की लहर   https://samarneetinews.com/up-wave-of-mourning-has-erupted-following-death-of-policeman-st...
बांदा SP से मिला कांग्रेसी प्रतिनिधि मंडल, हमीरपुर-पैलानी से जुड़ा यह है पूरा मामला..

बांदा SP से मिला कांग्रेसी प्रतिनिधि मंडल, हमीरपुर-पैलानी से जुड़ा यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशों पर बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला। कांग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल को ज्ञापन भी सौंपा। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मोहनलाल कुशवाहा हमीरपुर के बांक गांव के रहने वाले हैं। पैलानी में हुई थी विवाहिता की मौत उन्होंने अपनी बेटी माया की शादी फरवरी 2022 में पैलानी निवासी राहुल पुत्र पवन कुशवाहा से की थी। आरोप है कि दहेज के लिए 7 सितंबर 2025 को विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पैलानी पुलिस ने मुकदमा तो लिख लिया, लेकिन अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं की। ये भी पढ़ें: सनसनी: बांदा में क्योटरा में रेलवे पटरी पर महिला का शव मिला-छानबीन में जुटी पुलिस पीड़िता पक्ष का कहना है कि आरोपी लगातार पीड़ित परिवार क...
बर्थ-डे: बांदा में उत्साहित कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष का मनाया जन्मदिन

बर्थ-डे: बांदा में उत्साहित कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष का मनाया जन्मदिन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस को नया जिलाध्यक्ष मिलने के बाद से पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं में एक नया जोश दिख रहा है। आज पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित का बर्थ-डे सेलिब्रेशन किया। सभी ने जिलाध्यक्ष को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। बधाइयों से जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित भी गदगद नजर आए। गदगद हुए जिलाध्यक्ष-सभी कार्यकर्ताओं से की सहयोग की अपील उन्होंने बिना देरी किए मौके का फायदा उठाया। कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए सहयोग की अपील कर दी। कहा, यही उनके लिए जन्मदिन का उपहार होगा। यह भी कहा कि पार्टी ने बड़ी उम्मीदों से उन्हें जिले की कमान सौंपी है। हाई कमान की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सभी का सहयोग चाहिए। ये भी पढ़ें: जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर नेहा सिंह राठौर का तीखा हमला, कहा-‘गेरुआ वस्त्र पहनकर कुछ भी बकना..’ स्टेशन रोड का...
Lucknow: राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग-अजय राय ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

Lucknow: राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग-अजय राय ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने के लिए यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। लोकसभा में नेता प्रति पक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है। दिल्ली CM रेखा गुप्ता से हाथापाई का दिया हवाला कहा गया है कि दो दिन पूर्व दिल्ली की मुख्यमंत्री के साथ एक व्यक्ति ने हाथापाई कर डाली। उनको व्यक्तिगत रूप से चोट पहुंचाने की कोशिश की गई। बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ यह घटना उस समय हुई थी जब वह जनसुनवाई कर रहीं थीं। इस घटना का हवाला देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। ये भी पढ़ें: रायबरेली में राहुल गांधी, सोलर प्लांट का उद्घाटन-नेता जी की प्रतिमा का अनावरण, आज अमेठी.. https://samarneetinews.com/rahul-gandhi-in-rae-ba...
बांदा: कांग्रेसियों ने किसानों की समस्या को लेकर निकाला जुलूस-नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

बांदा: कांग्रेसियों ने किसानों की समस्या को लेकर निकाला जुलूस-नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस नेताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। इसके बाद जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए पुरानी तहसील से नई तहसील तक पहुंचे। वहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी राहुल द्विवेदी को सौंपा। सरकार के किसानों को फ्री बिजली के दावे को बताया खोखला इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि "प्रदेश सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, जो पूरी तरह से झूठा और खोखला साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खरीफ की बुआई का समय चल रहा है। किसानों को बिजली और खाद नहीं मिल रही है। समितियों पर लगाया किसानों की खाद की कालाबाजारी का आरोप कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा ...
बांदा में कांग्रेसियों ने स्कूलों के विलय के विरोध में किया प्रदर्शन-नारेबाजी

बांदा में कांग्रेसियों ने स्कूलों के विलय के विरोध में किया प्रदर्शन-नारेबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस पार्टी ने स्कूलों के विलय के विरोध में आज गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया। फिर जुलूस के रूप में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा। सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब, असहाय बच्चों के शिक्षा के अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्राइमरी स्कूल खोले थे। मौजूदा सरकार इन स्कूलों को बंद करने का षड़यंत्र रच रही है। ये भी पढ़ें: बांदा में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने किया रक्तद...
बांदा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी घोषित, सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास दिखा

बांदा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी घोषित, सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास दिखा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कई वर्षों के बाद नई जिला कार्यकारिणी घोषित हुई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अनुमोदन पर जिला कांग्रेस कमेटी घोषित की गई है। संकटा प्रसाद और मो. इदरीश उपाध्यक्ष, वीरेंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष जिलाध्यक्ष ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आशा है सभी साथी संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। नई कार्यकारिणी में सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलने का प्रयास नजर आया है। यहां पढ़ें किसको मिला कौन सा पद, पूरी सूची ये भी पढ़ें: ‘डील’ पर कानपुर में MLC व महिला पुलिस अधिकारी में बहस-Video Viral ये भी पढ़ें: बांदा में इंदिरानगर-कालूकुआं और स्टेशन से चोरी 7 बाइकों के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार https://samarneetinews.com/know-who-...
पूर्व केंद्रीय मंत्री का BJP पर बड़ा हमला, बोले- ‘योगी भड़का रहे-मोदी बहला रहे’

पूर्व केंद्रीय मंत्री का BJP पर बड़ा हमला, बोले- ‘योगी भड़का रहे-मोदी बहला रहे’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों के साथ संगठन को मजबूत करने वाले बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता भी की। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जैन ने कहा कि भाजपा गाय, गंगा और गांव के नाम पर सत्ता में आई। मगर सरकार बनते ही इन तीनों को भूल गए। प्रेसवार्ता में सरकार पर बोला हमला पूर्व केंद्रीय मंत्री जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार होली और जुमा के नाम पर दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रही है। वहीं देश के प्रधानमंत्री मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की किट बांटकर बहलाने का काम कर रहे हैं। कहा कि लगता है कि केंद्र सरकार का प्रदेश सरकार पर नियंत्रण नहीं है। ये भी पढ़ें: बांदा: बिगड़ैल रईसजादे युवतियों को शराब पिलाकर करते थे दुष्कर्म-अब पुलिस कार्रवा...
बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने राजेश दीक्षित, बताईं ये प्राथमिकताएं..

बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने राजेश दीक्षित, बताईं ये प्राथमिकताएं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बीते कई वर्षों से बांदा में कांग्रेस पार्टी का चुनावों में प्रदर्शन शर्मनाक रहा है। इसी बीच कांग्रेस हाईकमान ने देर रात प्रदेश के 133 जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों की सूची जारी की है। बांदा में भी जिलाध्यक्ष को बदला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश दीक्षित को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वह पूर्व में भी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी पत्नी तिंदवारी विधानसभा से पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। युवाओं की सहभागिता बढ़ाने पर जोर अध्यक्ष बनाए जाने पर श्री दीक्षित ने कहा कि पार्टी ने उनपर जो भरोसा जताया है, उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि उसपर खरा उतरें। उन्होंने कहा कि संगठन को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। युवाओं को मौका दिया जाएगा। उनकी सहभागिता बढ़ाई जाएगी। ये भी पढ़ें: बांदा: अध्यक्ष के घर में हार के बावजूद नहीं सुधरी नगर पालिका की कार्यशैली-जनता पर...