Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: cm yogi

दिल्ली पहुंचे CMYogi, अमित शाह, नड्डा और राजनाथ को महाकुंभ का आमंत्रण

दिल्ली पहुंचे CMYogi, अमित शाह, नड्डा और राजनाथ को महाकुंभ का आमंत्रण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे। वहां गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सीएम योगी ने गृहमंत्री शाह को महाकुंभ का आमंत्रण भेंट किया। इसके अलावा सीएम योगी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह से भी मिले। 13 जनवरी से शुरू होने जा रहा महाकुंभ सभी को सीएम योगी ने प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ 2025 के लिए आमंत्रित किया। सीएम योगी ने सभी को निमंत्रण पत्र के साथ-साथ महाकुंभ 2025 के लोगो का प्रतीक चिन्ह, कलश, महाकुंभ से जुड़ा साहित्य और नववर्ष का टेबल कैलेंडर तथा डायरी भेंट में दी। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। ये भी पढ़ें: अलविदा…मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, नम आंखो...
Lucknow: अटल युवा महाकुंभ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CMYogi कार्यक्रम में..बच्चों ने मोहा मन

Lucknow: अटल युवा महाकुंभ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CMYogi कार्यक्रम में..बच्चों ने मोहा मन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
डा. संजीव चौहान, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ में अटल जी की 100वीं जयंती पर अटल युवा महाकुंभ कार्यक्रम हुआ। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अटल जी की प्रतिमा भेंट की गई। दोनों नेताओं ने कार्यक्रम को किया संबोधित इसके साथ ही अटल जी की पुस्तक भी दोनों नेताओं को भेंट में दी गई। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधायक नीरज बोरा, महापौर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने बैंड पर सुंदर प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने अटल जी के जीवन पर कई कार्यक्रम किए। स्कूली बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। यह कार्यक्रम केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ। ये भी पढ़ें: लखनऊ और गाजीपुर में एनकाउंटर, दो बदमाश ढे...
‘मैं सबसे कम दिल्ली जाने वाला नेता हूं, मंथरा न बने विपक्ष’, बिजली मंत्री शर्मा का विपक्ष को करारा जवाब

‘मैं सबसे कम दिल्ली जाने वाला नेता हूं, मंथरा न बने विपक्ष’, बिजली मंत्री शर्मा का विपक्ष को करारा जवाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को यूपी के बिजली मंत्री एके शर्मा ने विपक्ष करारा जवाब दिया। सदन में बिजली मंत्री शर्मा ने विपक्षी नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि ''मैं सबसे कम दिल्ली जाने वाले नेताओं में हूं और हमारे व मुख्यमंत्री जी के बीच मंथरा वाला काम न किया जाए।'' सदन में विपक्षी नेताओं को दिया जवाब उन्होंने कहा, ''मैं जो भी करता हूं मुख्यमंत्री जी के आदेश से करता हूं।'' बिजली मंत्री के तगड़े जवाब से विपक्षी नेता हो-हल्ले के बीच निरुत्तर से नजर आए। दरअसल, विधानसभा में प्रश्नकाल के बाद सपा सदस्य ओमप्रकाश सिंह, नफीस अहमद, आरके वर्मा और कांग्रेस की आराधना मिश्रा ने सरकार पर बिजली आपूर्ति और समस्याओं को लेकर ये भी पढ़ें: संभल में सपा सांसद बर्क के घर लगा नया बिजली मीटर, मस्जिदों समेत 49 जगह पकड़ी गई थी करोड़ों की चोरी ...
महाकुंभ: PM Modi पहुंचे प्रयागराज, 5500 करोड़ की परियोजनाओं लोकार्पण

महाकुंभ: PM Modi पहुंचे प्रयागराज, 5500 करोड़ की परियोजनाओं लोकार्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाकुंभ की व्यवस्था प्रयागराज पहुंचे। पीएम ने प्रयागराज में आज संगम के पावन तट पर 13 जनवरी-2025 से शुरू होने वाले महाकुंभ की सकुशल संपन्नता के लिए पूजन किया। पावन भूमि को प्रणाम करते हुए साधु-संतों को नमन भी किया। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। 167 परियोजनाओं का किया लोकार्पण इसके साथ ही संगम नोज पर आयोजित जनसभा स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी ने 5500 करोड़ रुपए की 167 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। इनमें अक्षयवट, सरस्वती कूप, भरद्वाज आश्रम और बड़े हनुमान मंदिर, श्रृंगवेरपुर धाम कारिडोर प्रमुख रूप से शामिल हैं। Pm बोले, महाकुंभ एकता का महायज्ञ प्रधानमंत्री ने कहा कि महाकुंभ एकता का भव्य महायज्ञ है, जिसकी चर्चा पूरे विश्व में होती है। यहां अलग-अलग ...
IPS Transfer: यूपी में देर रात 13 IPS अफसरों के तबादले

IPS Transfer: यूपी में देर रात 13 IPS अफसरों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बीती रात पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। 13 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। तबादला सूची में एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारि‍यों के नाम शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग को कहा गया है। चर्चा है कि अभी कुछ और अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। ये भी पढ़ें: Lucknow: यूपी में किले-हवेलियों में बनेंगे लग्जरी होटल, हेरिटेज कॉन्क्लेव का आयोजन 7 को.. https://samarneetinews.com/lucknow-luxuryhotels-willbe-built-in-forts-mansions/  ...
योगी मंत्रिमंडल में जल्द हो सकता है कि बड़ा फेरबदल..

योगी मंत्रिमंडल में जल्द हो सकता है कि बड़ा फेरबदल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : यूपी में योगी मंत्रिमंडल में जल्द ही बड़ा फेरबदल हो सकता है। इसे लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। दरअसल, उप चुनाव में 9 सीटों में से 7 पर भाजपा और सहयोगी दलों ने जीती हैं। इसके बाद कई विधायक मंत्री बनने के लिए जोड़-तोड़ में जुट गए हैं। वहीं भाजपा के सहयोगी दलों ने भी अपना कोटा बढ़ाने की दावेदारी के लिए तैयारी कर ली है। मिशन-2027 की तैयारी में BJP पार्टी सूत्र बताते हैं कि मंत्रीमंडल में नए चेहरों को जगह भी मिल सकती है। वहीं कुछ मंत्रियों को बाहर भी किया जा सकता है। हालांकि, इस फेरबदल को लेकर उपचुनाव से पहले भी चर्चा शुरू हुई थी। ये भी पढ़ें: संघ पर अखिलेश यादव का तंज, कमजोर BJP को संभालने निकले RSS को PDA देगा करारा जवाब मगर तब किसी न किसी वजह से बात टलती रही। इसके बाद तय हुआ कि उपचुनाव के बाद फैसला लिया जाएगा। अब उप चुनाव हो चुके हैं और सरकार और पार्...
यूपी उपचुनाव जीतने वाले इन विधायकों ने ली शपथ…CMYogi ने कही यह बात..

यूपी उपचुनाव जीतने वाले इन विधायकों ने ली शपथ…CMYogi ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में जीतने वाले भाजपा और आरएलडी विधायकों को शुक्रवार को विधानभवन में शपथ दिलाई गई। शपथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दिलाई। बताते हैं कि सभी जीते हुए विधायक पार्टी कार्यालय पर पहुंचेंगे। सीएम योगी ने बताया विकास की जीत वहां उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही यह भी कहा कि यह विकास और जनता की आस्था की जीत है। इन विधायकों को दिलाई गई शपथ जिन विधायकों ने शपथ ली, उनमें कुंदरकी से रामवीर सिंह, फूलपुर से दीपक पटेल, खैर से सुरेंद्र सिंह, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, कटेहरी से धर्मराज निषाद, मझवां से सुचिस्मिता मौर्य और मीरापुर से रालोद की मिथलेश पाल शामिल हैं। शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठ...
Banda: मुख्यमंत्री योगी ने दी भाजपा नेता चंद्रशेखर की स्व. मां को श्रद्धांजलि

Banda: मुख्यमंत्री योगी ने दी भाजपा नेता चंद्रशेखर की स्व. मां को श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बांदा के महुआ गांव भी गए। वहां तेलंगाना के भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर के आवास पर उनकी दिवंगत माता को श्रद्धांजलि दी। चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। शोक संतप्त परिजनों से संवेदनाएं जताईं शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में मुख्यमंत्री योगी ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा का किया लोकार्पण https://samarneetinews.com/cmyogi-inaugurated-statue-of-ranidurgavati-in-banda/  ...
यूपी उपचुनाव : 7 सीटों पर खिला कमल, 2 सीट पर दौड़ी साइकिल, CM Yogi ने PM Modi को दिया श्रेय

यूपी उपचुनाव : 7 सीटों पर खिला कमल, 2 सीट पर दौड़ी साइकिल, CM Yogi ने PM Modi को दिया श्रेय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी उपचुनाव में भाजपा ने 7 सीटों पर जीत दर्ज कराई है। वहीं सपा ने 2 सीटें जीती हैं। उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना चल रही है। यूपी की कानपुर की सीसामऊ और करहल सीट पर सपा की जीत हो चुकी है। भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। मिठाइयां बांटी जा रही हैं। कुंदरकी और कटहरी में बड़ी बढ़त भाजपा ने गाजियाबाद, खैर, फूलपुर, कटेहरी, मझवां, मीरापुर सीट पर जीत का परचम लहराया है। कुंदरकी सीट पर भाजपा ने बेहद बड़ी बढ़त बनाई हुई है। वहां से सपा की वापसी तय नहीं है। इसलिए इस सीट पर भी भगवा ही https://samarneetinews.com/video-in-lucknow-car-driver-hit-scooty-and-dragged-it-for-about-1-km-people-scared-of-spark/ लहराएगा। कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह 32वें राउंड की गिनती के बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज करा चुके हैं। यूपी उप चुनाव मे...
यूपी में बड़ा हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत-दो घायल

यूपी में बड़ा हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के बिजनौर में आज एक बड़ा ही भीषण हादसा हो गया। कार की टक्कर से आटो सवार 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दूल्हा-दुल्हन भी शामिल हैं। पुलिस ने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दो लोगों को घायल हालत में अस्पताल भिजवाया। वहीं 7 लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है। कोहरे में कार ने आटो में मारी टक्कर जानकारी के अनुसार बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र में हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाइवे पर स्थित फायर स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे दर्दनाक हादसा हुआ है। घने कोहरे में एक कार मने आटो को टक्कर मार दी। इससे आटो सवार 7 लोगों की मौत हो गई। https://www.youtube.com/watch?v=NFCCxK5pgtM बताते हैं कि सभी मृतक धामपुर थाना क्षेत्र के तीबड़ी के रहने वाले हैं। मृतकों में 4 पुरुष, 2 महिलाएं और...