बांदा में दर्दनाक घटना, बरसाती नाले में डूबे दो बच्चे, एक की गई जान
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। नाले में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं दूसरे बच्चे को ग्रामीणों ने बचा लिया। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के अरबई गांव में हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई की है। सीओ सदर सौरभ सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
अरबई गांव की घटना
जानकारी के अनुसार गांव अरबई निवासी मुन्ना पाल के बेटे मोहित (10) गांव के बाहर बरसाती नाले में नहा रहे थे। साथ में गांव में तीन-चार बच्चे और थे। बताते हैं कि मोहित और एक अन्य बच्चा डूबने लगे।
ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में कुएं में उतरे दो किसानों की जहरीली गैस से मौत
दूसरे बच्चों ने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों का ध्यान उस ओर गया। ग्रामीणों ने बिना देर किए दोनों बच्चों को किसी तरह बाहर निका...
