दर्दनाक: बांदा में करंट से भाई-बहन की मौत, परिवार में कोहराम
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक दर्दनाक घटना हो गई। बांदा कोतवाली क्षेत्र में तिंदवारा गांव में करंट लगने से दो मासूम भाई-बहन की जान चली गई। यह हादसा आज सुबह लगभग 10 बजे हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, तिंदवारा निवासी बच्चू वर्मा 5 वर्षीय प्रांशी और उनका छोटा भाई 3 साल का शनि स्कूल से साढ़े 9 बजे घर लौटे।
खेलते समय फर्राटा पंखे से लगा करंट
दोनों बच्चों ने घर में रखा खाना खाया और फिर खेलने लगे। दोनों की मां घर में कामकाज करने लगीं। बताते हैं कि इसी दौरान फर्राटा पंखा की चपेट में आकर शनि करंट से चिपक गया। छोटी बहन उसे बचाने दौड़ी।
ये भी पढ़ें: बांदा में पासपोर्ट जालसाजी में जिब्राइल गिरफ्तार-ऐसे खुली पोल..
वह भी करंट की चपेट में आ गई। तीसरे नंबर सबसे बड़ी बहन ने चिल्लाकर मां को बुलाया। तबतक दोनों बच्चों की सांसें थम चुकी थीं। मां की चीख-...
