Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bjp

UP: बीजेपी MLC 2 घंटे रहे डिजिटल अरेस्ट-Video काॅल पर हुआ यह सब..

UP: बीजेपी MLC 2 घंटे रहे डिजिटल अरेस्ट-Video काॅल पर हुआ यह सब..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीजेपी MLC के डिजिटल अरेस्ट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपराधियों ने सुल्तानपुर में बीजेपी MLC शैलेंद्र सिंह को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। साइबर अपराधियों ने MLC पर मानसिक दबाव बना ठगने की कोशिश की। हालांकि, वह सफल नहीं हो सके। शिकायत मिलते ही पुलिस कार्रवाई के लिए जांच में जुट गई है। लगभग 2 घंटे तक बनाए रहे डिजिटल अरेस्ट जानकारी के अनुसार, बीती 2 मार्च की दोपहर एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह मुंबई एटीएस क्राइम ब्रांच का अधिकारी है। बताते हैं कि वीडियो कॉल में उक्त व्यक्ति वर्दी में दिख रहा था। ये भी पढ़ें: CM Yogi का बड़ा एक्शन, साइबर अटैक पर नपे परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार वह साइबर अपराधी था। उसने एमएलसी को झांसे में लेने की कोशिश की। फिर बातचीत में कार्रवाई की धमकी देकर आधार कार्ड मा...
यूपी: भाजपा ने 11 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की, पढ़ें पूरी सूची..

यूपी: भाजपा ने 11 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की, पढ़ें पूरी सूची..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को 11 जिलों के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। भाजपा ने यूपी में 11 नए जिला अध्यक्षों की पूरी सूची जारी की है। इसे यूपी विधानसभा 2027 के चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। दीपक मौर्य बने गोरखपुर जिलाध्यक्ष भाजपा के 11 जिलाध्यक्षों में सीएम योगी के जिले गोरखपुर के जिला अध्यक्ष भी शामिल हैं। गोरखपुर में दीपक मौर्य को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इन जिलों में नए जिलाध्यक्ष नए 11 जिलाध्यक्षों में अयोध्या, शामली, लखीमपुर खीरी, अमरोहा, सहारनपुर, बागपत, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, अयोध्या महानगर, गोरखपुर और मिर्जापुर के अध्यक्ष शामिल हैं। बताते चलें कि यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर बीजेपी तैयारी में जुट गई है। यहां पढ़ें पूरी सूची ये भी पढ़ें: यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप...
UP: मंत्री स्वतंत्र देव को बंधक बनाने वाले BJP विधायक को नोटिस

UP: मंत्री स्वतंत्र देव को बंधक बनाने वाले BJP विधायक को नोटिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बुंदेलखंड के महोबा में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को रास्ता रोककर बंधक बनाने वाले भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत को पार्टी ने नोटिस जारी किया है। महोबा के चरखारी विधायक से उनकी इस हरकत के लिए सात दिन में जवाब मांगा गया है। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम को पार्टी ने बेहद गंभीरता से लिया है। पार्टी प्रदेश हाईकमान ने 7 दिन में मांगा स्पष्टीकरण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नोटिस के माध्यम से विधायक से 7 दिन में जवाब तलब किया है। हालांकि, नोटिस को सार्वजनिक नहीं किया गया है। मगर मामले में पार्टी बड़ी कार्रवाई कर सकती है। ये भी पढ़ें: यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ पर नए BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा-नकारात्मकता से दूर रहें.. बताते चलें कि बीती 30 जनवरी को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह महोबा के दौरे पर थे। इसी बीच चरखारी सीट से भाजपा विधायक बृजभूष...
बांदा में भाजपा के VIPs का जमावड़ा, PM Modi के निजी सचिव की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे

बांदा में भाजपा के VIPs का जमावड़ा, PM Modi के निजी सचिव की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में इस समय भाजपा के वीआईपी नेताओं का मूवमेंट खूब देखने को मिल रहा है। गुरुवार को बांदा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री से लेकर राज्यमंत्री तक मौजूद रहे। दरअसल, ये सभी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव ओपी सिंह की दिवंगत मां की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने पहुंचे। स्थानीय भाजपा नेता भी रहे मौजूद बीते दिनों पीएम के पीएस ओम प्रकाश सिंह की माता का देहांत हो गया था। गुरुवार को उनका तेरहवीं संस्कार था। आने इनमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा नेपाल के राजदूत व प्रधान संघ के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, एमएलसी जितेंद्र सिंह समेत अन्य लोगों ने भी निवाइच पहुंचकर दि...
हद कर दी: बीजेपी MLA के शिलान्यास से पहले तोड़ा पत्थर-विधायक भड़कीं

हद कर दी: बीजेपी MLA के शिलान्यास से पहले तोड़ा पत्थर-विधायक भड़कीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बीजेपी विधायक के शिलान्यास कार्यक्रम से पहले अज्ञात लोगों ने पत्थर ही तोड़ डाला है। घटना को लेकर बीजेपी विधायक नाराज हैं। उन्होंने धरना देने की चेतावनी दी है। घटना सीतापुर के महमूदाबाद थाना क्षेत्र की है। नाराज विधायक ने दी धरने की चेतावनी जानकारी के अनुसार, ग्राम लालापुर से चंदमौली आश्रम रमनगरा मार्ग के मरम्मत का काम होना था। आज बुधवार को महमूदाबाद से भाजपा विधायक आशा मौर्य को शिलान्यास करना था। बताते हैं कि मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने पत्थर तोड़ डाला। पत्थर तोड़ने वालों की तलाश में पुलिस बुधवार सुबह लोगों ने पत्थर टूटा देखा तो विधायक को जानकारी दी। विधायक ने पुलिस प्रशासन से नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो धरना देंगी। कहा कि शिलान्यास कार्यक्रम आज ही ह...
मेरठ: ‘मंत्री जी को आने दो..’ CM Yogi के एक इशारे से सियासी हलचल..

मेरठ: ‘मंत्री जी को आने दो..’ CM Yogi के एक इशारे से सियासी हलचल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक इशारे से आज उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे में हलचल मच गई। दरअसल, राजनीतिक में एक जरा सा इशारा बहुत बड़ा संकेत माना जाता है। खासकर जब इशारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे बड़े नेता का हो। सलावा में मुख्यमंत्री का निरीक्षण पश्चिमी यूपी के मेरठ के सलावा में भी आज ऐसा ही हुआ। बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेल विश्वविद्यालय परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 मई तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। ये भी पढ़ें: UP Politics: मेरठ में सपा का बड़ा दांव, गुर्जर नेता को बनाया जिलाध्यक्ष इसी बीच एक मौका ऐसा आया जब खेल परियोजना के निरीक्षण के दौरान सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम मुख्यमंत्री योगी के ठीक बराबर में खड़े हुए। तभी मुख्यमंत्री ने हाथ के इशारे से उन्हें ...
यूपी: BJP अध्यक्ष का ‘बुल्डोजर वेलकम’ चर्चा में..लखनऊ से अयोध्या पहुंचे थे पंकज चौधरी

यूपी: BJP अध्यक्ष का ‘बुल्डोजर वेलकम’ चर्चा में..लखनऊ से अयोध्या पहुंचे थे पंकज चौधरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अयोध्या में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का 'बुल्डोजर वेलकम' चर्चा में छा गया है। राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर खूब कानाफूसी हो रही हैं। दरअसल, यूपी भाजपा अध्यक्ष सोमवार को राजधानी लखनऊ से भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंचे थे। सपा से निष्काषित विधायक ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर बुल्डोजरों से बरसाए फूल वहां सपा से निष्कासित गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष का बुल्डोजरों से पुष्प वर्षा कराकर अलग अंदाज में स्वागत किया। सियासी पंडित इस स्वागत में राजनीतिक निहितार्थ तलाश रहे हैं। 12 से ज्यादा बुल्डोजर हाईवे पर सड़क के दोनों किनारों पर लाइन से खड़े कर वेलकम जानकारी के अनुसार, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत को विधायक ने जुबेरगंज बाजार के पास हाइवे पर 12 से ज्यादा बुल्डोजर खड़े कराए। ये भी पढ़ें: यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेस...
बांदा: राजनीतिक कारणों से सुर्खियों में ‘कालिंजर रोडवेज बस स्टेशन’ का भूमि-पूजन

बांदा: राजनीतिक कारणों से सुर्खियों में ‘कालिंजर रोडवेज बस स्टेशन’ का भूमि-पूजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में ऐतिहासिक कस्बे कालिंजर में रोडवेज बस स्टेशन का भूमि पूजन राजनीतिक कारणों से काफी सुर्खियों में है। दरअसल, रोडवेज बस स्टेशन के लिए जमीन की समस्या थी। बबेरू के सपा विधायक ने जमीन दान में दी। तब रोडवेज बस स्टेशन बनने का रास्ता साफ हुआ। अब इसके निर्माण को लेकर विभाग तेजी से काम कर रहा है। ..जिन्होंने जमीन दान दी उन्हीं को भूमि पूजन में नहीं बुलाया गुरुवार को परिवहन अधिकारियों ने क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओममणि वर्मा से भूमि पूजन कराया। लेकिन जमीन देने वाले बबेरू के सपा विधायक को इसमें नहीं बुलाया गया। जिलेभर के लोगों में इसकी चर्चा है। लोग इसके पीछे राजनीतिक कारण मान रहे हैं। ये भी पढ़ें: UP: चर्चा में चमचों के कारनामे.. बांदा में नेताओं के चमचे भी बदल रहे पाला नेताओं और परिवहन विभाग के अधिकारियों की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं। कह रहे हैं कि जिसने जमीन द...
यूपी: भाजपा में जल्द ही 14 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, फिर संगठन में फेरबदल पर मंथन

यूपी: भाजपा में जल्द ही 14 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, फिर संगठन में फेरबदल पर मंथन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। प्रदेश भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने की तैयारियां तेज हो गईं हैं। फिर प्रदेश स्तरीय संगठन व क्षेत्रीय बदलाव पर होगा मंथन तैयारियों में यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के सामने एक चुनौती 98 में बाकी बचे 14 जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां भी हैं। कहा जा रहा है कि इसके बाद प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर पर फेरबदल को लेकर मंथन होगा। ये भी पढ़ें: यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ पर नए BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा-नकारात्मकता से दूर रहें.. पार्टी सूत्रों की माने तो पहले बाकी बचे 14 जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां पूरी की जाएंगी। इसके बाद प्रदेशस्तरीय संगठन में बदलाव को लेकर मंथन होगा। इसके साथ ही 84 जिलों में बनाए गए नए जिलाध्यक्षों में कुछ को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कई जिलों में ...