Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: BhupendraChaudhary

BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मोहित पांडे के परिजनों को बंधाया ढांढस

BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मोहित पांडे के परिजनों को बंधाया ढांढस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लखनऊ के चिनहट में मोहित पांडे के परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है। परिवार को हर हाल में न्याय मिलेगा। कहा- सरकार पीड़ित परिवार के साथ बताते चलें कि चिनहट पुलिस हिरासत में युवक मोहित पांडे की मौत हो गई थी। मामले में चिनहट इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी समेत कई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना को लेकर विपक्ष ने भी सरकार पर तीखे हमले बोले थे। भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिजनों से मिलते हुए सांत्वना दी। बताते चलें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त कर आर्थिक मदद दी थी। संबंधित खबर भी पढ़ें : Lucknow : मोहित पांडेय कस्टोडियल डेथ केस, विपक्ष के तीखे हमलों के बीच इंस्पेक्टर पर हत्या का मुकदमा, जांच क...
दिल्ली बैठक खत्म, यूपी में भाजपा 9 सीटों पर खुद लड़ेगी उपचुनाव और..

दिल्ली बैठक खत्म, यूपी में भाजपा 9 सीटों पर खुद लड़ेगी उपचुनाव और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की हाई लेवल मीटिंग खत्म हो गई है। बैठक को लेकर पार्टी सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के उप चुनाव में भाजपा 9 सीटों पर खुद उतरेगी। जबकि एक सीट सहयोगी दल रालोद के लिए छोड़ी गई है। इतना ही नहीं 9 सीटों के लिए प्रत्याशियों का नाम भी फाइनल हो गया है। अधिसूचना के बाद नाम होंगे घोषित लेकिन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा अभी नहीं होगी। नामों की घोषणा अधिसूचना जारी होने के बाद ही की जाएगी। दरअसल, दिल्ली में रविवार को भाजपा नेताओं की हाई लेवल बैठक बुलाई गई थी। इसमें मीरापुर सीट को रालोद को देने पर सहमति बनी। 2022 में भी रालोद ने https://samarneetinews.com/up-politics-heats-up-on-jpnic-akhilesh-yadav-paid-tribute-on-road/ नड्डा के आवास पर करीब 1 घंटे चली बैठक यह सीट जीती थी। तय हुआ कि 9 सीटों पर भाजपा खुद अपने प्रत्याशी ...
यूपी उप चुनाव : भाजपा की दिल्ली में आज हाईलेवल मीटिंग, टिकटों पर लगेगी मुहर!

यूपी उप चुनाव : भाजपा की दिल्ली में आज हाईलेवल मीटिंग, टिकटों पर लगेगी मुहर!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज दिल्ली में भाजपा की हाईलेवल मीटिंग है। इसमें आने वाले उप चुनावों को लेकर मंथन होगा। इस बैठक में उत्तर प्रदेश में होने वाले 10 सीटों के उप चुनावों पर भी चर्चा होगी। माना जा रहा है कि यूपी उप चुनावों के टिकट बंटवारे को लेकर भी मंथन होगा। यह भी संभव है कि प्रत्याशियों के नामों पर भी मुहर लग जाए। लोकसभा हार के नुकसान को पूरा करने की कवायद दरअसल, लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार से हुए नुकसान को बीजेपी इन उप चुनाव में जीत हासिल कर पूरा करना चाहती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह ये भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव से पहले बसपा को तगड़ा झटका, BJP के बिगड़े समीकरण, खैर में चारू ने थामा कांग्रेस का हाथ मौजूद रहेंगे। वहीं यूपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम भी शा...
लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सदस्या अभियान की बैठक को किया संबोधित

लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सदस्या अभियान की बैठक को किया संबोधित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज राजधानी लखनऊ में विश्वेश्वरैया भवन में भाजपा संगठन महापर्व-राष्ट्रीय सदस्यता अभियान-2024 के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। प्रथम चरण के सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। संगठन महामंत्री ने भी किया संबोधित सभी पदाधिकारियों से कहा कि सदस्यता अभियान को रिकार्ड सफलता दिलाएं। कहा कि राष्ट्र के उत्तम निर्माण में अनवरत प्रयासरत भारतीय जनता पार्टी के इस राष्ट्रव्यापी अभियान से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को जोड़ें। इस अवसर पर संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। ये भी पढ़ें : UP : भाजपा पूर्व विधायक नीलम करवरिया का निधन, प्रदेश अध्यक्ष ने शोक जताया इस अवसर पर प्रदेशभर क...
BJP कार्यसमिति : CMYogi बोले, ‘2027 में हम और मजबूती से आ रहे..’

BJP कार्यसमिति : CMYogi बोले, ‘2027 में हम और मजबूती से आ रहे..’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव के बाद कार्यसमिति की इस पहली बैठक में सीएम योगी ने सभी का अभिनंदन करते हुए संबोधन शुरु किया। कहा, बैकफुट पर जाने की जरूरत नहीं कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं को बैकफुट पर आने की जरूरत नहीं। कहा कि कभी-कभी वोटों की शिफ्टिंग और अति आत्मविश्वास कि हम तो जीत ही रहे हैं। इसका खामियाजा उठाना पड़ा है। ये भी पढ़ें : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को गोली मारी गई, मारा गया हमलावर  सीएम योगी ने कहा कि हम 2027 में दोबारा और मजबूती से वापस आ रहे हैं। कहा कि बीजेपी 2027 में और बड़ी जीत हासिल करेगी। कहा कि पहल...
लखनऊ : बांदा में BJP की हार का मुद्दा भी राष्ट्रीय महामंत्री के सामने उठा, 2027 में इनका पत्ता होगा साफ..

लखनऊ : बांदा में BJP की हार का मुद्दा भी राष्ट्रीय महामंत्री के सामने उठा, 2027 में इनका पत्ता होगा साफ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में हुई हार की समीक्षा चल रही है। लखनऊ में दो दिन से राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बोम्माराबेट्टू लक्ष्मीजनार्दन संतोष यानी बीएल संतोष बैठकें ले रहे हैं। शनिवार को उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ मीटिंग की थी। आज रविवार को मुख्यमंत्री योगी और दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, धर्मपाल सिंह के साथ बंद कमरे में बैठक की। बताते हैं कि इस बीच हार के कारणों पर चर्चा हुई। बांदा-बुंदेलखंड में बड़ी हार पर चिंतन कर्नाटक में संघ के हार्डलाइनर प्रचारक की छवि रखने वाले संतोष दो दिन से यूपी में हैं, यह खुद में बड़ी बात है। बीजेपी नेता संतोष जितना लोप्रोफाइल रहते हैं उतने ही बड़े रणनीतिकार माने जाते हैं। राष्ट्रीय महामंत्री के सामने बांदा-बुंदेलखंड में हुई बीजेपी की बड़ी हार का मुद्दा भी उठा। हार की वजह बु...